राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें आज और बढ़ गईं, जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके 12 ठिकानों पर छापेमारी कर, केस दर्ज किया। छापेमारी की कार्रवाई के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।
सीबीआई के शिंकजे में फंसे लालू यादव के ठिकानों पर छापेमारी के बाद राजनीतिक माहौल काफी गर्मा गया है। एक के बाद एक नेता लालू यादव पर अपनी प्रतिक्रिया देने में लगे हुए हैं। वहीं, इस कतार में शामिल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मामले को लेकर बिहार के सीएम पर हमला बोला है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया है।
आनंदपाल एनकाउंटर मामले में शव के अंतिम संस्कार को लेकर सप्ताह भर से उठापटक चालू है। उनके परिवार वाले आनंदपाल एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने और दोबारा एम्स के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं।
चुनाव आयोग ने आज अपने अंतरिम आदेश में ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में आम आदमी पार्टी की दलीलें खारिज कर दी हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा है कि विधायकों पर इस मामले को लेकर केस चलता रहेगा। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट पहले ही विधायकों के विवादित पद पर नियुक्ति को अवैध ठहरा चुका है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की पूछताछ के बाद अब आज स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर सीबीआई पहुंची है। सीबीआई मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर सत्येंद्र जैन की पत्नी से पूछताछ कर रही है।