एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी की मौजूदगी में तकरीबन सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर अपना नामांकन किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी अनिल बैजल के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एलजी हाउस से फाइल्स लीक करने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने एलजी दफ्तर में काम करने वाले अफसरों की कॉल डिटेल्स की तथा वहां के विजिटर रजिस्टर की पड़ताल करने को कहा है। समझा जाता है कि केंद्र व दिल्ली में विरोधी दलों की सरकार होने के चलते इस जंग के फिलहाल खत्म होने के आसार नहीं हैं।
अगले साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी स्थिति जानने के लिए कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में एक गुप्त सर्वे कराया। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के कराए सर्वे में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है।
भाजपा शासित मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रियों और आईएएस अफसरों में कामकाज को लेकर सही तालमेल नहीं हो पा रहा है। कैबिनेट की बैठक में खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजेे ने मुख्य सचिव पर दस माह तक फाइल दबाने का अारोप लगा दिया है।
कांग्रेस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 23 जनवरी का दिन तय किए जाने की आलोचना करते हुए सरकार से मांग की है कि फाइलों को तत्काल सार्वजनिक किया जाए।
केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज यहां कहा कि केंद्र अन्य देशों के साथ भारत के संबंधों पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करने के बाद ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने पर कोई निर्णय करेगा।