Advertisement

Search Result : "economic surgical"

नवाज का तख्‍ता पलटने की उम्‍मीद, पाक संसद में पांच को विशेष सत्र

नवाज का तख्‍ता पलटने की उम्‍मीद, पाक संसद में पांच को विशेष सत्र

पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नवाज शरीफ का तख्ता पलट लगभग तय माना जा रहा है। ऐसा समझा जा रहा है कि नवाज सरकार का तख्ता पलट बहुत जल्दी हो जायेगा। पांच अक्टूबर को नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी संसद का विशेष सत्र बुलाया है और पाकिस्तानी मीडिया, पाकिस्तानी फौज और पाकिस्तान के विपक्ष दल नवाज़ शरीफ सरकार को एक दिन भी ज्यादा नहीं चलने देना चाहते। विपक्ष नवाज शरीफ पर पहले से ही नाकामी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाता रहा है। पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं को एक मजबूत मुद्दा दे दिया है।
प्रवासी भारतीय केंद्र के उद्घाटन पर बोले पीएम, भारत किसी की जमीन का भूखा नहीं

प्रवासी भारतीय केंद्र के उद्घाटन पर बोले पीएम, भारत किसी की जमीन का भूखा नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मोदी ने पाक अधिकृत कश्मीर में सेना द्वारा हाल में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया और न ही वह किसी की जमीन हड़पना चाहता है।
भारत को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार: जमात ए इस्लामी हिंद

भारत को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार: जमात ए इस्लामी हिंद

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमात ए इस्लामी हिंद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुसकर सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) का समर्थन करते हुए आज कहा कि भारत एक संप्रभु देश है और उसे अपनी एवं अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार हासिल है।
सर्जिकल स्ट्राइक: संयुक्त राष्ट्र ने जताया संदेह, भारत ने कहा जो सच है वह सच है

सर्जिकल स्ट्राइक: संयुक्त राष्ट्र ने जताया संदेह, भारत ने कहा जो सच है वह सच है

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारत द्वारा लक्षित हमले (सर्जिकल स्ट्राइक) को संयुक्त राष्ट्र संदेह की निगाह से देख रहा है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून के प्रवक्ता ने कहा कि इन दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे उसके मिशन को नियंत्रण रेखा पर सीधे तौर पर कोई फायरिंग की घटना नजर नहीं आई।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव से पाक ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक का भारत का दावा गलत

संयुक्त राष्ट्र महासचिव से पाक ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक का भारत का दावा गलत

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के सामने दावा किया है कि नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमला करने का भारत का दावा गलत है और बढ़ते संकट की जिम्मेदारी पूरी तरह भारत पर है।
भारतीय कार्रवाई का सैन्य जवाब नहीं दे सकता पाक : अमेरिकी थिंक टैंक

भारतीय कार्रवाई का सैन्य जवाब नहीं दे सकता पाक : अमेरिकी थिंक टैंक

अमेरिका के एक शीर्ष थिंक-टैंक ने आज कहा कि भारत ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों पर पाक के कब्जे वाले कश्मीर में जो लक्षित हमला किया है, उसे सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद किया गया था। उन्होंने कहा कि तनाव बढ़ने के लिए पूरी तरह पाकिस्तान जिम्मेदार है।
पाक की तरफ से गोलीबारी की आशंका, सीमा से लगे 1000 गांव खाली कराए

पाक की तरफ से गोलीबारी की आशंका, सीमा से लगे 1000 गांव खाली कराए

सर्जिकल अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाक सीमा से सटे पंजाब के छह जिलों के 1000 गांवों को खाली करा लिया गया है। इन गांवों में करीब 2 लाख लोग रहते हैं। भारतीय सेना ने हालांकि अपना सर्जिकल आपरेशन रोक दिया है लेकिन एहतियातन हाई एलर्ट जारी है। इसी के तहत गांव खाली कराए गए हैं। भारत की सभी सीमाओं पर सारे सुरक्षाबल सतर्क हैं।
जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे, वह अब हुआ: भागवत

जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे, वह अब हुआ: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए लक्षित हमलों को एक ऐसा हमला बताया जिसका सभी लोग इंतजार कर रहे थे।
सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनाथ ने की सर्वदलीय बैठक, सोनिया से मिलीं सुषमा

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनाथ ने की सर्वदलीय बैठक, सोनिया से मिलीं सुषमा

नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर सेना के लक्षित हमले के आलोक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक कर बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं को स्थिति के बारे में बताया। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर इस संबंध में उनसे चर्चा की।
चार घंटों में 49 को मारकर लिया उरी का बदला

चार घंटों में 49 को मारकर लिया उरी का बदला

रात साढ़े 12 बजे भारतीय सेना ने सर्जिकल ऑपरेशन शुरू किया। सुबह साढ़े चार बजे तक सात आतंकी शिविरों को उड़ा दिया गया। इस कार्रवाई में कम से कम 40 आतंकियों और नौ पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने तो किसी आतंकी शिविर के होने से ही इंकार करते हुए इस घटना को सीमा पार फायरिंग बताते हुए महज दो सैनिकों का मारा जाना स्वीकार किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement