ऑस्ट्रेलिया से पहला टेस्ट मैच 333 रन के बड़े अंतर से गंवाने वाली भारतीय टीम के लिये अब श्रृंखला में वापसी करना एक बड़ी चुनौती है क्योंकि 1932 में टेस्ट क्रिकेट में प्रवेश करने के बाद अब तक केवल तीन अवसरों पर भारत पहला टेस्ट हारने के बाद श्रृंखला जीतने में सफल रहा है।
आईसीसी मैच रैफरी क्रिस ब्राड ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुणे में खेले गए पहले क्रिकेट टेस्ट की पिच को खराब रेटिंग दी है जहां मेहमान टीम ने तीन दिन के भीतर ही मैच जीत लिया था।
स्टीव ओकीफी के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत को मामूली स्कोर पर समेटने के बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ के जुझारू अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 298 रन की कुल बढ़त के साथ अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे मतदान खत्म होने तक 61 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हुआ। यह 2012 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है। चौथे चरण में बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों समेत 12 जनपदों की 53 सीटों के लिए मतदान गुरुवार शाम को खत्म हो गया।
बेहतरीन फार्म में चल रहे और पिछले 19 मैचों से अजेय भारत गुरुवार को जब चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में आक्रामक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगा तो उसकी नजरें घरेलू मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने पर टिकी होंगी।
आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी का मानना है कि मिशेल स्टार्क अपनी कुछ खास विशेषताओं के कारण चार टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला में भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिये कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।
कप्तान विराट कोहली के लगातार चौथी टेस्ट श्रृंखला में चौथे दोहरे शतक के रिकार्ड से भारत ने बांग्लादेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को छह विकेट पर 687 रन के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रिकार्ड तोड़ने की अविश्वसनीय लय जारी रखते हुए लगातार चार टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनकर महान सर डोनल्ड ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।