Advertisement

Search Result : "hospital construction scam"

मध्य प्रदेश: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का मुंबई में निधन

मध्य प्रदेश: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का मुंबई में निधन

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का लंबी बीमारी के बाद आज मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
आप के निष्‍कासित विधायक का आरोप, पार्टी ने किया 16 करोड़ का चंदा घोटाला

आप के निष्‍कासित विधायक का आरोप, पार्टी ने किया 16 करोड़ का चंदा घोटाला

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। आप से निष्कासित विधायक देवेंद्र सहरावत ने अब अरविंद केजरीवाल एंड पार्टी पर चंदा घोटाले का आरोप लगाकर दिल्ली सरकार की नींंद हराम कर दी हैं। बिजवासन से विधायक देवेंद्र ने पार्टी पर 16 करोड़ रुपये से अधिक के चंदा घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह घोटाला सौ करोड़ रुपये का है, जिस पर वह जल्द सुबूत के साथ दोबारा प्रेस वार्ता करेंगे। सहरावत ने कहा कि चुनाव आयोग को चंदे के संबंध में गलत जानकारी दी गई है। दानकर्ताओं के नाम पता व पैन नंबर नहीं बताए गए हैंं।
जयललिता की तस्वीर सामने रखकर मीटिंग कर रहे मंत्री

जयललिता की तस्वीर सामने रखकर मीटिंग कर रहे मंत्री

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता खराब सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती है। बावजूद इसके राज्य सरकार का कामकाज पहले की ही तरह जारी है। हालांकि कामकाज एक अनोखे ढंग से किया जा रहा है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता बीते कई दिनों से खराब स्वास्‍थ्‍य के चलते अस्‍पताल में बीमारी से जूझ रही हैं।
दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले थाईलैंड के राजा का निधन

दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले थाईलैंड के राजा का निधन

थाईलैंड के नरेश भूमिबोल अदुल्यदेज का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया और इसके साथ ही इस देश में राजशाही के सात दशक के सुनहरे दौर का अंत हो गया।
अब पीलीभीत में एक बेटे ने ठेले पर ढोया पिता का शव, वायरल हुआ वीडियो

अब पीलीभीत में एक बेटे ने ठेले पर ढोया पिता का शव, वायरल हुआ वीडियो

पिछले दिनों उड़ीसा के एक सरकारी अस्पताल से वाहन नहीं मिलने पर पत्नी के शव को कंधे पर 12 किलोमीटर तक ढोने वाले दाना मांझी का वीडियो वायरल होने के बाद अब उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक बेटे का अपने पिता के शव को ठेले पर लादकर ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
बढ़ीं कपिल की मुश्किलें, पर्यावरण कानून के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

बढ़ीं कपिल की मुश्किलें, पर्यावरण कानून के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

मुंबई में वर्सोवा की पुलिस ने पर्यावरण अधिनियम का कथित उल्लंघन करने के मामले में मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ आज एक प्राथमिकी दर्ज की।
नारद सीडी: तृणमूल सांसदों पर भाजपा की भृकुटि तनी

नारद सीडी: तृणमूल सांसदों पर भाजपा की भृकुटि तनी

लोकसभा की एथिक्स कमेटी के जरिए तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की मुश्कें कसने की तैयारी की जा रही है। नारद सीडी कांड में लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने तृणमूल कांग्रेस के पांच सांसदों से स्पष्टीकरण मांगा है। माना जा रहा है कि जीएसटी विधेयक को बंगाल विधानसभा में पारित नहीं कराए जाने से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के रिश्तों में और कड़वाहट आई है। भाजपा अब नारद सीडी कांड के मुद्दे पर अपनी नाराजगी जता रही है।
बुरे फंसे कपिल, मामला दर्ज होने के बाद वन विभाग ने किया कार्यालय का सर्वेक्षण

बुरे फंसे कपिल, मामला दर्ज होने के बाद वन विभाग ने किया कार्यालय का सर्वेक्षण

रिश्वत संबंधी ट्वीट करना कॉमेडी कलाकार कपिल शर्मा को भारी पड़ता जा रहा है। अपने फ्लैट में अनधिकृत निर्माण करने के लिए शर्मा के खिलाफ ओशीवारा पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आज वन अधिकारियों ने उनके कार्यालय परिसर का सर्वेक्षण किया।
दिल्‍ली में चिकनगुनिया से 4 मौतें, एक ही मंत्री शहर में मौजूद

दिल्‍ली में चिकनगुनिया से 4 मौतें, एक ही मंत्री शहर में मौजूद

देश की राजधानी में जानलेवा डेंगू और चिकनगुनिया का घातक असर दिखने लगा है। अस्पतालों में चिकित्‍सा की बदहाल व्‍यवस्‍था से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी भयानक स्थिति के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन तक दिल्ली से गायब हैं। शहर में दिल्ली सरकार का सिर्फ एक मंत्री मौजूद है। वह भी दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल और तीनों निगमों के मेयर पर बदहाल व्‍यवस्‍था के लिए आरोप लगा रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे चिकनगुनिया से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है।
सारधा घोटाले के आरोपी मदन मित्रा को जमानत

सारधा घोटाले के आरोपी मदन मित्रा को जमानत

सारदा घोटाले के आरोपी तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया है। 21 महीने से भी अधिक समय बाद शनिवार की सुबह सलाखों से बाहर आए तृणमूल कांग्रेस नेता मदन मित्रा ने कहा कि वह फिलहाल आराम करना चाहते हैं, लेकिन वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशों का पालन करेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement