कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल बुखार के बाद सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
नोटबंदी से अस्पतालों में कैश की कमी की वजह से देश के कुछ हिस्सों से मौतों की खबर सुनने को मिली लेकिन अब नोटबंदी की वजह से शादी भी टूट रही है। लड़के वाले समझ रहे हैं कि नोटबंदी का बहाना बनाकर लड़की वाले दहेज के सामान में कटौती कर लेंगे। नतीजन पहलेे से तय विवाह अब टूटने लगे हैं।
केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चुने गए देश के पहले 20 शहरों में शामिल इंदौर को खुले में शौच के कलंक से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने रोको और टोको अभियान शुरू किया है। इस मुहिम के तहत डिब्बा गैंग नाम के विशेष दल बनाए गए हैं, जो खुले में शौच की बुरी प्रवृत्ति को अनूठे ढंग से मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।
इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को कानपुर के पास तड़के 3 बजकर 10 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन की 14 बोगी कानपुर के पास पुखरायां में पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक 63 लोगों की मौत हो गई है। करीब 150 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने राज्य की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के चुनावी दस्तावेज पर अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाया है। गौरतलब है कि जयललिता का पिछले एक महीने से चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
केंद्र सरकार के सूत्रों ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा अपनी निजी पहल के तहत कश्मीर समस्या पर हुर्रियत नेताओं से मुलाकात की है। सूत्रों ने इन ख़बरों को निराधार बताया कि सरकार की पहल पर सिन्हा के नेतृत्व में एक दल हुर्रियत नेताओं से जम्मू-कश्मीर में बात कर रहा है। सरकार ने कहा कि सिन्हा अपनी पहल पर ही कश्मीर गए हैं।
जम्मू कश्मीर में जुलाई में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी की मौत के बाद राज्य में तीन महीने से चल रहा गतिरोध खत्म करने के प्रयास के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में नागरिक समाज के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने आज कट्टरपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी से श्रीनगर में मुलाकात की।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता खराब सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती है। बावजूद इसके राज्य सरकार का कामकाज पहले की ही तरह जारी है। हालांकि कामकाज एक अनोखे ढंग से किया जा रहा है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता बीते कई दिनों से खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में बीमारी से जूझ रही हैं।