बिहार में राजनीतिक समीकरण बड़ी तेजी से बदले रहे हैं। नीतीश कुमार द्वारा भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने के फैसले को लेकर अब जदयू में फूट के आसार तेज हो गए हैं। अली अनवर जैसे जेडीयू के बड़े नेता इस पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं इस फैसले पर शरद यादव भ्ाी नाराज बताए जा रहे हैं।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है जबकि हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं। घटना स्थल पर बचाव कार्य अभी भी जारी है।
विश्व भर में हो रहे रैंसमवेयर वायरस के हमले अभी थमने का नाम नहीं ले रहे है। इस दौरान आरबीआई ने रैंसमवेयर वायरस पर बैंकों को सावधानी बरतने की अपील की है। इस वायरस से बचाने के लिए देश में सुरक्षा के मद्देनजर कुछ एटीएम को बंद किया गया है। आरबीआई का कहना है कि बिना सॉफ्टवेयर अपडेट किए एटीएम चालू न किए जाएं।
यूनीसेफ की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा ने यौन हिंसा के पीड़ित बच्चों की पीड़ा पर ध्यान दिलाते हुए उनके लिए सहयोग बढ़ाने और जागरुकता फैलाने का आह्वान किया है। पीसी ने इस सप्ताह जिम्बाब्वे का दौरा किया जहां वह यौन हिंसा के पीड़ित बच्चों से मिली और उनकी खौफनाक दास्तां सुनी।
निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा बरकरार रख अदालत ने अपनी तरह से इंसाफ कर दिया है, लेकिन महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के मामले में सरकारी सुस्ती दूर नहीं हुई है। महिला सुरक्षा और पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास के लिए स्थापित निर्भया फंड के इस्तेमाल की गति शुरुआत से ही काफी धीमी रही है।
मैगी विवाद के बाद खाद्य सुरक्षा नियामक ने नेस्ले के अलावा आईटीसी, इंडो निसिन फूड लिमिटेड, जीएसके, सीजी फूड्स इंडिया, रुचि इंटरनेशनल और एए न्यूटिशन लिमिटेड के उत्पादों की जांच के आदेश दिए हैं।
लोकसभा में कांग्रेस के एक सदस्य ने रेल यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और इस दौरान सियालदाह-कृष्णानगर लोकल ट्रेन के एक डिब्बे में मंगवार तड़के हुए विस्फोट का जिक्र करते हुए सरकार पर यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।