जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हाईवे पर आज आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया। हमले में सेना का 2 जवान शहीद हो गए जबकि 4 गंभीर रुप से जवान घायल हो गए। आज ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के तीन साल के कामकाज का लेखाजोखा पेश किया।
बिहार में कल रात आंधी-तूफान और बिजली ने जमकर तबाही मचाई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव अनिरुद्ध कुमार ने प्रदेश में बिजली और आंधी-तूफान की चपेट में आने से 23 लोगों की मौत की जानकारी दी है।
कश्मीर की मुश्किलों पर बात करते हुए आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पत्थरबाजों को पत्थर की जगह गोलियां चलानी चाहिए। उन्होंने कहा, “सच्चाई तो ये है कि इन लोगों (पत्थरबाजों) को हम पर पत्थर फेंकने की जगह फायरिंग करनी चाहिए। तब मुझे ज्यादा खुशी होगी। क्योंकि, तब मैं वो कर पाउंगा जो करना चाहता हूं।”
सहारनपुर जिले के सब्बीरपुर से बसपा प्रमुख मायावती की सभा से लौट रहे लोगों पर भारी पथराव और गोलीबारी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं, इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण है।
इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक म्यूजिक कार्यक्रम के दौरान बम विस्फोट हो गया। मैनचेस्टर पुलिस के मुताबिक इससे 22 लोगों की मौत हुई है जबकि 59 लोग घायल हुए हैं।
कोई शख्स अपने मां-बाप की जान कैसे ले सकता है? सिर्फ संपत्ति के लिए इतनी क्रूरता कैसे जाग सकती है? बीती रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक शख्स ने अपने ही मां-बाप पर गोलियां चला दी।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा हाइवे से गुजर रही बस में पहाड़ी से लुढ़कर आया बोल्डर गिर गया। हादसे से बस में सवार चार महिलाओं सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इस ऑपरेशन में अब तक सेना के तीन जवान शहीद हो गए।