जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक पर पश्चिम बंगाल के ताजे रुख ने राजनीतिक दांवपेंच फिर शुरू होने की आशंका पैदा कर दी है। राज्य सरकार का यह कदम उसके अपने वित्त मंत्री के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाला है, क्योंकि जीएसटी पर राज्यों के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति की अध्यक्षता उन्हीं के पास है। वित्त मंत्रियों की समिति का अध्यक्ष होने के नाते वह ऐसे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसने खुद यह विधेयक पारित नहीं किया। वैसे पश्चिम बंगाल के इस कदम को केंद्र के साथ सौदेबाजी की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।
भारत और वेस्टइंडीज कल अमेरिकी सरजमीं पर पहले क्रिकेट मुकाबले में आमने-सामने होंगी तो भद्रजनों के इस खेल को नये बाजार तक पहुंचाने पर आईसीसी की नजरें टिकी होंगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले दो दिन दो टी20 मैच खेले जायेंगे।
कांग्रेस पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एक विवादित बयान को ट्वीट कर विवाद खड़ा कर दिया। राजीव गांधी की जयंती के अवसर प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 1984 के सिख विरोधी दंगे के बाद गांधी द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान को पोस्ट करने से हंगामा मच गया। हालांकि बाद में पार्टी ने ट्वीट को हटा लिया और अपना अकाउंट हैक किए जाने का दावा किया।
दो बार विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता वांग यिहान को हराकर रियो ओलंपिक के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधू अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।
भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीसरे क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर 4 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस टेस्ट का एक पूरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था लेकिन गेंदबाजी इकाई के दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उसकी दूसरी पारी में 47.3 ओवर में 108 रन के अंदर समेट दिया। उसे 87 ओवर में जीत के लिये 346 रन का लक्ष्य मिला था। दिलचस्प बात है कि पिछले 6 दशकों में यह पहली बार है जब भारत ने कैरेबियाई द्वीप में एक से ज्यादा टेस्ट मैच अपने नाम किया हो। भारत को इससे पहले पिछली तीन सीरीज में जीत 1971, 2006 और 2011 में 1-0 के अंतर से मिली थी।
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बैकफुट पर है और अब मैच बचाने के लिये उसे अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। ब्रेथवेट ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर कहा , भुवनेश्वर ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कहा कि ब्राजील की विसेंटे लोहाइनी ने उसे पहले दौर में चौंका दिया और बड़े टूर्नामेंटों में पहला दौर हमेशा कठिन होता है। साइना ने जीत के बाद कहा , पहला दौर हमेशा कठिन होता है। मैं आज हैरान रह गई।
भारतीय मूल के छात्र ध्रुव तलाती ने आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल करके अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। लंदन में रहने वाले ध्रुव ने दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी आईक्यू टेस्ट सोसाइटी मेंसा के टेस्ट में यह स्कोर हासिल किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अति उत्साही गौरक्षक समूहों की निंदा करने के बावजूद पश्चिम बंगाल में गाय संरक्षण प्रकोष्ठ ने कहा कि वह राज्य में गाय की गणना करना जारी रखेगा।