Advertisement

Search Result : " आतंकी हमला"

मुंबई में नौसेना क्षेत्र के पास दिखे 4 संदिग्‍धों में 1 का स्‍केच जारी

मुंबई में नौसेना क्षेत्र के पास दिखे 4 संदिग्‍धों में 1 का स्‍केच जारी

मुंबई के पास उरण स्थित नौसेना क्षेत्र के पास दिखे 4 संदिग्धों में से एक का स्‍केच पुलिस ने जारी किया है। एहतियात के तौर पर आसपास के स्‍कूल और कालेजों को बंद कर दिया गया है। संदिग्‍ध सेना की वर्दी पहनकर घूमते दिखे हैं। पश्चिमी नौसेना कमान ने मुंबई तट पर हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस चारों की तलाश कर रही है। विभिन्न एजेंसियों के भी खोजी अभियान जारी हैं।
सेना ने घुसपैठ की दो कोशिशें नाकाम कर 12 आतंकियों को मार गिराया

सेना ने घुसपैठ की दो कोशिशें नाकाम कर 12 आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकी हमले के सिर्फ दो दिन बाद कश्मीर में सीमापार से घुसपैठ की दो कोशिशों को सेना ने नाकाम कर दिया। मुठभेड़ में सेना ने 12 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान की भी मौत हो गयी। किसी भी आतंकी का अभी शव बरामद नहीं किया गया है लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है।
उरी हमला: पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब कर भारत ने सौंपे सबूत

उरी हमला: पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब कर भारत ने सौंपे सबूत

भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर दो टूक कहा कि उसे जो सबूत मिले हैं उससे यह पता चलता है कि उरी हमले में पाक आधारित आतंकवादियों की संलिप्तता थी। भारत ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान से कहा कि वह नई दिल्ली के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन और प्रायोजन करने से बचे।
उरी में आतंकी हमले पर कांग्रेस ने मोदी और पर्रिकर पर साधा निशाना

उरी में आतंकी हमले पर कांग्रेस ने मोदी और पर्रिकर पर साधा निशाना

कांग्रेस ने आज उरी आतंकी हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें पूरी गड़बड़ी के लिए अकेले जिम्मेदार ठहराया और पूछा कि क्या वह रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
आतंकी हमला, रक्षात्‍मक भारत अब कारगर तरीकों पर विचार करेे

आतंकी हमला, रक्षात्‍मक भारत अब कारगर तरीकों पर विचार करेे

लाइन ऑफ कंट्रोल से करीब 20 किलोमीटर भीतर उरी के सैन्‍य मुख्‍यालय में आतंकी हमला एक बहुत बड़ी आपरेशन भूल है। चार हथियार बंद आतंकियों ने सेना के चाक चौबंद मुख्‍यालय में 17 जवानों को मार डाला। यह हमारी सैन्‍य रणनीति की खामियों की ओर साफ इशारा करता है। तर्क दिया जा सकता हैै कि उरी ऊंचे पहाड़ों, जंगल और दरिया के बीच बसा है। इस वजह से वहां घुसपैठियों पर नजर रखना मुश्किल काम है। लेकिन आतंकियों की घुसपैठ पर गहनता से कोई नई रणनीति तो बनाई जा सकती है।
एएमयू: उरी हमले को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला छात्र निष्कासित

एएमयू: उरी हमले को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला छात्र निष्कासित

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति जमीरद्दीन शाह ने कश्मीर के उरी में हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक छात्र को आज विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया।
कश्मीर मुद्दे पर मीडिया का हमला। आलोक मेहता

कश्मीर मुद्दे पर मीडिया का हमला। आलोक मेहता

भारतीय सैनिक टुकड़ी पर पाकिस्तानी आतंकवादी हमले को कायराना और निंदनीय कहते हुए उत्तेजक प्रतिक्रिया स्वाभाविक है। इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों और देश भर में आक्रोश भी उचित है। लेकिन यह पहला अवसर नहीं है। 1947 से आज तक पाकिस्तान ने भारतीय सीमाओं पर हर सभंव हमले, घुसपैठ और गड़बड़ियां की हैं। सन 1965 और 1971 के पाकिस्तानी आक्रमण का करारा जवाब लालबहादुर शास्त्रीर और इंदिरा गांधी ने दिया था। दोनों अवसरों पर पाकिस्तानी सेना को करारी पराजय के साथ समर्पण करना पड़ा था।
गुटनिरपेक्ष सम्मेलन से लौट रहे अंसारी ने कहा, आतंकवाद को कोई सहन नहीं कर सकता

गुटनिरपेक्ष सम्मेलन से लौट रहे अंसारी ने कहा, आतंकवाद को कोई सहन नहीं कर सकता

भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भाग लेकर लौटते हुए आज कहा कि उरी में हुआ हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है और इस तरह की हरकतों का नतीजा आखिरकार अत्यंत असुखद निकलेगा। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि आतंकवाद को कोई भी सहन नहीं कर सकता।
उरी में आतंकी हमले से 17 जवान शहीद, पीएम ने कहा दोषियाें को नहीं बख्‍शेंगे

उरी में आतंकी हमले से 17 जवान शहीद, पीएम ने कहा दोषियाें को नहीं बख्‍शेंगे

आंतकियों ने उत्तरी कश्मीर के उरी में स्थित सेना के बटालियन मुख्यालय पर रविवार सुबह हमला कर दिया। सुबह करीब 5:30 बजे हमला हुआ। हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए। सेना के जवानों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि मैं देश को आश्वासन देना चाहता हूं कि हमले के पीछे दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हमले में शहीद हुए जवानों को हम सलाम करते हैं। राष्ट्र के लिए की गई उनकी सेवा हमेशा याद की जाएगी।
उरी हमले पर राजनाथ बोले, पाक आतंकवादी देश, अलग-थलग किया जाना चाहिए

उरी हमले पर राजनाथ बोले, पाक आतंकवादी देश, अलग-थलग किया जाना चाहिए

जम्मू-कश्मीर के उरी में एक सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने इस्लामाबाद पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और उसे अलग-थलग किया जाना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement