Advertisement

Search Result : " क्रिकेट टीम"

ऑस्ट्रेलिया पर भारत की दमदार जीत, सीरीज पर कब्जा

ऑस्ट्रेलिया पर भारत की दमदार जीत, सीरीज पर कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखते हुए आज धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। भारत की ओर से विराट कोहली और अंजिक्या रहाणे ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ग्रहण की। सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
भारत ने बरकरार रखी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा

भारत ने बरकरार रखी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा

भारत ने सालाना कट ऑफ तारीख एक अप्रैल को टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक का ताज बरकरार रखने पर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा अपने पास रखी और 10 लाख डालर नकद पुरस्कार भी जीता। कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के बाद एक समारोह में सुनील गावस्कर से गदा और चेक लिया।
'जीत की पताका सरजमीं के बाद दुनिया में भी लहराना चाहिए'

'जीत की पताका सरजमीं के बाद दुनिया में भी लहराना चाहिए'

ऑस्‍ट्रेलिया पर टेस्ट श्रृंखला में मिली जीत की तारीफ करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि अब भारतीय टीम को विदेशी सरजमीं पर भी यह प्रदर्शन दोहराना चाहिये। गावस्कर ने कहा कि हर भारतीय क्रिकेटर विदेशी हालात में जीतना चाहता है क्योंकि इसका संतोष ही अलग होता है।
विदेश में भी जीतने का माद्दा रखती है यह टीम : कुंबले

विदेश में भी जीतने का माद्दा रखती है यह टीम : कुंबले

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने मंगलवार को कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा जीत ने साबित कर दिया है कि यह टीम अपनी सरजमीं के अलावा विदेशी धरती पर भी जीत दर्ज करने का माद्दा रखती है।
डेविस कप टीम में पेस रिजर्व खिलाड़ी होंगे

डेविस कप टीम में पेस रिजर्व खिलाड़ी होंगे

एक साहसिक फैसले में भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान महेश भूपति ने टीम में चार एकल खिलाडि़यों को चुनते हुए उजबेकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को रिजर्व रखा है।
शान टैट ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

शान टैट ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

आस्ट्रेलिया के शान टैट ने अपने चोटों से भरे करियर को अलविदा कह दिया। उन्हें लगता है कि अब उम्र उन पर हावी होने लगी है। दुनिया के तेज गेंदबाजों में से एक टैट ने आस्ट्रेलिया के अंतिम मैच जनवरी 2016 में खेला था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें महसूस होने लगा है कि उम्र का असर उनके शरीर पर हो रहा है।
लाजवाब लियोन के सामने भारत बैकफुट पर

लाजवाब लियोन के सामने भारत बैकफुट पर

आफ स्पिनर नाथन लियोन की तीसरे सत्र की करिश्माई गेंदबाजी से ऑस्‍ट्रेलिया ने दूसरा दिन अपने नाम करके भारत की चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में बढ़त बनाने की उम्मीदों को झटका दिया।
कुलदीप का कमाल, ऑस्ट्रेलिया 300 पर आउट

कुलदीप का कमाल, ऑस्ट्रेलिया 300 पर आउट

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने पहले टेस्ट में ही शानदार गेंदबाजी की। आज से धर्मशाला में शुरू हुए चौथे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने सारे विकेट गंवाकर 300 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप ने चार, उमेश यादव ने दो, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्मिथ ने 111 रनों की शानदार पारी खेली। इनके अलावा डीए वार्नर (56) और एमएस वेड (57) ने अर्द्धशतक लगाया। खेल समाप्त होने तक भारत ने पारी तो शुरू की पर एक ओवर की बैट‌िंग में कोई रन नहीं बनाए। इस समय मुरली व‌िजय और लोकेश राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विराट की तुलना में अंजिक्य अधिक शांतचित : स्मिथ

विराट की तुलना में अंजिक्य अधिक शांतचित : स्मिथ

ऑस्‍ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ का मानना है कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे कप्तानी की भूमिका अच्छी तरह से निभाएगा और भारत के उप कप्तान को अपने कप्तान की तुलना में अधिक शांतचित करार दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement