राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने आज कहा कि साइरस मिस्त्री को जिस तरीके से टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाया गया, वह सैद्धान्तिक रूप से गलत है।
ओडिशा से लगती सीमा के पास मुठभेड़ में 23 माओवादियों के मारेे जाने की खबर है। आंध्र प्रदेश की पुलिस के विशेष दल 'ग्रेहाउंड' और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सेे हुई मुठभेड़ में नक्सली मारे गए। मुठभेड़ ओडिशा के मलकानगिरि ज़िले में स्थित कियासिर बेगानगी के जंगलों में हुई।
दिल्ली से सटे नोएडा के हिंडन विहार से शनिवार रात 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। हिंडन अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 102 की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के बाद यह कार्रवाई की गई।
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के सामने दावा किया है कि नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमला करने का भारत का दावा गलत है और बढ़ते संकट की जिम्मेदारी पूरी तरह भारत पर है।
गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरमौजूदगी को तवज्जो नहीं देते हुए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि भारत की विदेश नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्रियों का सम्मेलन नहीं है और जो बात मायने रखती है, वह यह है कि भागीदारी की जाए।
समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अध्यक्ष पद से हटाना गलत था। उन्होने कहा कि अखिलेश से अध्यक्ष पद का इस्तीफा मांगा जाता तो वे खुशी-खुशी दे देते और इतनी चर्चा नहीं होती।
रिलायंस जियो के विज्ञापनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर हो रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि अगर कोई डिजिटल कनेक्टिविटी प्रदान करने के प्रधानमंत्री के सपने को पूरा कर रहा है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
भाजपा सांसद आर.के. सिंह ने केंद्र सरकार की कश्मीर नीति पर सवाला उठाया और कहा कि राज्य के लिए सरकार की नीति पूरी तरह गलत है और राज्य की स्थिति से कड़ाई के साथ निपटा जाना चाहिए।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने दावा किया है कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के दहशतगर्दों ने भारत में आतंक फैलाने के तरीके समझने के लिए नक्सली गुटों से संपर्क किया है। आतंकियों के इस कदम का खुलासा करते हुए एजेंसी ने कहा कि भारत में आतंक फैलाने के लिए आईएसआईएस सक्रिय है।
बिहार के औरंगाबाद के सोनदाहा जंगल में छानबीन को गए पुलिस और कोबरा बटालियन के जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। लैंड माइन आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के 10 कमांडो शहीद हो गये। शहीद हुए कमांडो 205 कोबरा बटालियन के कमांडो थे। घटना सोमवार की देर रात की है।