उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए युवा समर्थकों के प्रदर्शन का समर्थन नहीं किया है। अखिलेश ने कहा कि युवा अनुशासन में रहे और पार्टी का जो फैसला है उसे माने।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार की लड़ाई अब सड़क पर आ गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के समर्थक अब आपस में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ में सपा मुख्यालय पर दोनों ही गुटों के समर्थक अपने-अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शुक्रवार को एक लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में हिंसक संघर्ष और गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
आज की राजनीति में दलितों के घर भोजन करने की नई परंपरा चल पड़ी है। नेताओं को इस बात का जरा भी भान नहीं कि दलित गरीब उनके भोजन आयोजन के लिए अनाज और अन्य समान कहां से लाएगा। यूपी में चल रही इस राजनीति में ताजा वाकया कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से संबंधित है।
अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के 43 विधायक पीपीए में श्ाामिल हो गए हैं। पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका है। विधायकों के साथ मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी पीपीए का दामन थाम लिया है। 60 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 46 विधायक हैं, जबकि 11 विधायक भाजपा के हैं।
परिवार में मचे घमासान के बीच सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने डैमेज कंटोल की कमान सम्भालते हुए आज कहा कि उनके परिवार में कोई मतभेद नहीं है और उनके रहते पार्टी में कोई फूट नहीं पड़ सकती। मुलायम ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फैसला पलटते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरने के बाद बर्खास्त किये गये खनन मंत्री के खिलाफ हुई कार्रवाई वापस लेने का एेलान करते हुए विश्वास जताया कि अखिलेश उनकी बात को नहीं काटेंगे।
समाजवादी पार्टी में चल रहे अंदरुनी कलह के बीच प्रदेश सरकार में मंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले शिवपाल यादव ने कहा कि हम नेता जी के साथ है। हालांकि शिवपाल का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया।
मध्य प्रदेश में विकास की बयार बहाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस रिपोर्ट से झटका मिल सकता है। प्रदेश सरकार सूबे में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बेहतर करने की लगातार कोशिश कर रही है। ऐसे में एनसीईआरटी की रिपोर्ट के बाद मध्य प्रदेश सरकार के लिए परेशानी और बढ़ सकती है।
समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अध्यक्ष पद से हटाना गलत था। उन्होने कहा कि अखिलेश से अध्यक्ष पद का इस्तीफा मांगा जाता तो वे खुशी-खुशी दे देते और इतनी चर्चा नहीं होती।