चीन वर्ष 2020 तक अपनी परमाणु क्षमता को दोगुना करना चाहता है और लक्ष्य के तहत वह समुद्र में तैरने वाले परमाणु बिजली संयंत्र के निर्माण की योजना बना रहा है।
हरियाणा पुलिस ने नेहरू-गांधी परिवार और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का नजदीकी बताकर सोनिया गांधी फॉउंडेशन चलाने वाले एक वीआईपी ठग को गिरफ्तार किया है। इसपर करोड़ो रूपये की हेराफेरी और ठगी करने के आरोप हैं।
दुनिया भर में अनिवासी भारतीयों की आबादी सर्वाधिक है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी चलन पर संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम सर्वे के अनुसार, वर्ष 2015 में करीब 1.6 करोड़ भारतीय अपने देश से बाहर रह रहे थे।
उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज केरल को पूर्ण प्राथमिक शिक्षा हासिल करने वाला देश का पहला राज्य घोषित किया और इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि आज की तारीख केरल के लिए 18 अप्रैल, 1991 के समान ही ऐतिहासिक है, जिस दिन केरल को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि केरल ने बाकी देश के सामने एक माडल पेश किया है।
मध्य प्रदेश के बाबरी गांव में जन्में बीके हिंदुस्तानी पिता जी की नौकरी की वजह से भिलाई के छत्तीसगढ़ में रहे। वहीं पढ़ाई की और उसे ही अपना कर्मक्षेत्र बनाया। लेकिन जब अपने जन्म स्थान लौटे तो कुछ अलग करने के जज्बे के साथ।
पठानकोट में हुए आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट कर्नल ई के निरंजन की शहादत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केरल के मल्लपुरम जिले के 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। युवक की पहचान अनवर सादिक के रूप में हुई है, जिसे भादंसं की धारा 124(ए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
कर्नाटक के लोकायुक्त वाई भास्कर राव ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा सोमवार को कर्नाटक लोकायुक्त के प्रभारी रजिस्ट्रार एन.एस. बालाकृष्ण ने राज्यपाल वजुभाई आर वाला को सौंपा। मंगलवार को राज्यपाल ने इस्तीफा मंजूर कर लिया।
दिल्ली में एक्सिस बैंक की कैश वैन से 22.5 करोड़ रुपए लेकर फरार हुए ड्राइवर को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई अधिकांश रकम भी बरामद कर ली गई है। प्रदीप शुक्ला नाम का यह ड्राइवर उत्तर प्रदेश के बलिया रहने वाला है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस. सिद्धरमैया द्वारा देश में चल रहे बीफ विवाद के विरोध स्वरुप गोमांस खाने की बात कहने पर उनका सिर कलम कर देने की धमकी देने वाले स्थानीय भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह धमकी शिवमोगा शहर नगर निकाय परिषद के पूर्व अध्यक्ष एस एन चन्नबसप्पा ने सोमवार को दी थी।
प्रवासी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को अमेरिका भेजने वाले एशियाई देशों में भारत शीर्ष स्थान पर है। एशिया से अमेरिका जाने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की कुल 29.6 लाख की आबादी में से 9.5 लाख लोग अकेले भारत के हैं। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई है।