Advertisement

Search Result : " समाजवादी पार्टी"

रजत जयंती समारोह में दूर हुए शिकवे, गले मिले अखिलेश-शिवपाल

रजत जयंती समारोह में दूर हुए शिकवे, गले मिले अखिलेश-शिवपाल

समाजवादी पार्टी के रजत जयंति समारोह में पूरा समाजवादी कुनबा एक मंच पर इकट्ठा हुआ है। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल के बीच जारी गतिरोध भी समारोह के दौरान खत्म होता नजर आ रहा है। समारोह को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि मुझे सीएम नहीं बनना है अखिलेश मांगेगे तो खून भी दे दूंगा।
उप्र में गठबंधन के लिए हमने कोई पहल नहीं की : राज बब्बर

उप्र में गठबंधन के लिए हमने कोई पहल नहीं की : राज बब्बर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन बनाने की किसी पहल से इनकार करते हुए आज कहा कि कांग्रेस ने किसी भी ऐसी संभावना के लिए दरवाजे बंद नहीं किये हैं, जिससे राज्य की जनता का भला होता हो।
स्‍थापना दिवस : मुलायम ने दिया निमंत्रण, छठ की वजह से नहीं आएंगे नीतीश

स्‍थापना दिवस : मुलायम ने दिया निमंत्रण, छठ की वजह से नहीं आएंगे नीतीश

लखनऊ में 5 नवंबर को समाजवादी पार्टी के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिस्सा नहीं लेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्‍वयं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार की रात नीतीश कुमार को फोन किया था।
पार्टी का दावा, जयललिता तेजी से स्वस्थ्य हो रही हैं

पार्टी का दावा, जयललिता तेजी से स्वस्थ्य हो रही हैं

एआईडीएमके के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रवक्ता सी. पोन्नियन ने एक न्यूज एजेंसी को कहा कि अब तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता की हालत में सुधार है और जल्द ही उन्हें गहन इकाई से निजी कमरे में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार उनके फेफड़े का संक्रमण नियंत्रण में है। अब वह गंभीर स्थिति से बाहर आ गई हैं।
किसी मुद्दे पर चर्चा बंद नहीं होनी चाहिए: मोदी

किसी मुद्दे पर चर्चा बंद नहीं होनी चाहिए: मोदी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चाहे मुद्दा कोई भी हो उसपर चर्चा बंद नहीं होनी चाहिए।
रथ में आई तकनीकी खराबी कार से सफर शुरू किया अखिलेश ने

रथ में आई तकनीकी खराबी कार से सफर शुरू किया अखिलेश ने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विकास रथ शुरू होने से कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी की वजह से रूक गया। कुछ देर तक मुख्यमंत्री ने इंतजार किया लेकिन रथ ठीक नहीं हुआ उसके बाद आगे की यात्रा उन्होने कार से शुरू कर दिया।
उत्तर प्रदेश: शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे समाजवादी कुनबे के खेमे

उत्तर प्रदेश: शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे समाजवादी कुनबे के खेमे

उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में वर्चस्व की जंग चरम पर पहुंचने के बाद अब दोनों धड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां तीन नवंबर को रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखे जा रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पांच नवंबर को सपा के रजत जयन्ती समारोह को मेगा पोलिटिकल शो बनाने की तैयारियों में पूरा जोर लगा रहे हैं।
दरार है गहरी, इस दीपावली मुलायम का कुनबा बिखरा बिखरा रहा

दरार है गहरी, इस दीपावली मुलायम का कुनबा बिखरा बिखरा रहा

हमेशा एक साथ त्योहार मनाने वाला सैफई का समाजवादी परिवार इस बार बिखरा बिखरा नजर आया। सियासी कलह का असर इतना दिखा कि एक साथ आना तो दूर, परिवार के लोगों ने एक दूसरे के सामने आने तक से परहेज किया।
ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग पर लगाया हिलेरी को बचाने की कोशिश का आरोप

ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग पर लगाया हिलेरी को बचाने की कोशिश का आरोप

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा हमले में अमेरिका के न्याय विभाग पर निशाना साधा है। ट्रंप ने विभाग पर अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को ईमेल विवाद में बचाने की कोशिश का आरोप लगाया है।
चेन्नई: जया ने हाथ में सूजन के कारण दस्तावेज पर लगाया अंगूठे का निशान

चेन्नई: जया ने हाथ में सूजन के कारण दस्तावेज पर लगाया अंगूठे का निशान

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने राज्य की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के चुनावी दस्तावेज पर अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाया है। गौरतलब है कि जयललिता का पिछले एक महीने से चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement