कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की एक और घटना में भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने उन्हें पौराणिक पात्र राक्षसी पूतना बताया और राहुल गांधी को तोता कहा।
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई को गोली मारने वाले 10 लोगों में से 8 को रिहा किए जाने से स्तब्ध एक अमेरिकी सांसद ने कहा है कि इससे पाकिस्तानी लड़कियों को संदेश जाएगा कि सरकार उनकी रक्षा नहीं करेगी।
एक फास्ट ट्रैक अदालत ने 1998 में बिहार के सीतामढ़ी कलेक्ट्रेट पर हुए हमले और उसके बाद पुलिस गोलीबारी से संबंधित एक मामले में मंगलवार को एक भाजपा विधायक और लोकसभा के दो पूर्व सांसदों सहित 15 लोगों को दोषी ठहराया।
अमेठी और रायबरेली में विकास कार्यों को लेकर प्रियंका गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तकरार तेज हो गई है। स्मृति ईरानी ने कहा कि 60 साल तक राज करने वाले गांधी परिवार ने इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। उधर, प्रियंका गांधी ने ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने मंत्रालय से रायबरेली में आईआईआईटी क्यों नहीं खुलवा देतीं।
राहुल गांधी की सक्रियता ने भारतीय राजनीति का मौसम तो गर्म कर ही दिया है। अचानक राहुल गांधी विपक्ष के नेता की भूमिका में नजर आने लगे हैं। आजकल राहुल गांधी की भाषण शैली में आक्रामकता है, सरकार पर हमले कर रहे हैं। कांग्रेस भी और कांग्रेसी भी आशान्वित हो उठे हैं कि पार्टी फिर खड़ी हो उठेगी। प्रश्न ये है क्या, राहुल गांधी के सक्रिय हो जाने मात्र से पार्टी हाशिये से बाहर निकल पायेगी?
दिल्ली में 4जी स्पेक्ट्रम टाॅवर से होने वाले खतरे को आगाह करते हुए भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह द्वारा दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखी गई चिट्ठी को लेकर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो चुके इस पत्र को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अमेठी में बनने वाले फूड पार्क को निरस्त किए जाने से नाराज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमेठी के दौरे पर पहुंचे राहुल ने कहा कि फूड पार्क बन जाने से जिले का विकास होगा लेकिन यह सरकार विकास नहीं चाहती। राहुल ने केंद्र सरकार को दस में से शून्य अंक भी दिया।
अमेठी में फूड पार्क के रद्द किए जाने से नाराज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदले की राजनीति नहीं करने के वादे की याद दिलाया। राहुल ने कहा प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि उनके चुनाव क्षेत्र में प्रस्तावित फूड पार्क को न रद्द किया जाए। हालांकि सरकार की ओर से यह आश्वासन मिला कि इस मामले को देखा जाएगा।
मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पार्टी विराेधी गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय जनता दल ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निकाले जाने को लेकर पप्पू यादव ने आउटलुक से कहा कि वह इस फैसले से निराश नहीं हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई अपने दम पर लड़ते रहेंगे।