रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने यूपीए के समय हुए 126 राफेल विमान के सौदे को अव्यावहारिक और खर्चीला करार दिया है। अब सरकार फ्रांस से सिर्फ 36 लड़ाकू विमान खरीदेगी।
फ्रांस के रक्षा मंत्री की भारत यात्रा से पहले भारत ने कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए राफेल लड़ाकू जेट विमान खरीदने के लिए बातचीत इसी महीने शुरू होगी। अरबों डॉलर के इस सौदे को जितना जल्दी संभव हो अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बावजूद इंडोनेशिया में दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक समेत सात लोगों को मृत्युदंड दिया। इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंडोनेशिया से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है।
पूरी दुनिया में भले ही भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को गुट निरपेक्ष आंदोलन के नेता के तौर पर जानती है लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बांडुंग सम्मेलन की 60वीं सालगिरह के मौके पर नेहरू का नाम लेना तक जरूरी नहीं समझा। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने भी नेहरू का जिक्र तक नहीं किया। कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देकर सत्ता में आई मोदी सरकार अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इसी नीति को आगे बढ़ा रही है। भारत सरकार की ओर से वैश्विक मंच पर नेहरू के योगदान को नजरअंदाज करने का यह अनूठा मामला है।
हिमालयी देश के धादिंग जिले के नौबाइस गांव में एक बस पहाड़ी सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार कम से कम 12 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। हादसा नेपाल में काठमांडो से 75 किलोमीटर की दूरी पर पूर्वी धादिंग जिले के नौबाइस गांव में हुआ।