केरल की तुलना सोमालिया से करने पर पीएम नरेंद्र मोदी की माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर जमकर आलोचना की जा रही है। मोदी ने राज्य में हाल ही में दिए एक भाषण में केरल राज्य की तुलना सोमालिया से की थी। बुधवार सुबह ट्विटर के टॉप ट्रेंड में मोदी भी शामिल थे।
केरल का चुनाव यूं तो हमेशा से कांग्रेस नीत संयुक्त मोर्चा और माकपा नीत वाम मोर्चा के बीच ही होता है और यह चुनाव भी कोई अपवाद नहीं है मगर पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार एक फर्क यह है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को उसके विपक्षी भी गंभीरता से ले रहे हैं।
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक माह तक चलने वाले महाकुंभ सिंहस्थ मेले के दूसरे शाही स्नान के दिन सोमवार को दोपहर बाद ओलावृष्टि, भारी बारिश और तेज हवाओं ने लोगों का मजा किरकिरा कर दिया। तेज तूफान औऱ ओलावृष्टि की वजह से विभिन्न घटनाओं में 7 लोग घायल हो गए हैं।
अतीत में तीन बार केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए के एंटनी ने कहा कि वह एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनने की ऐतिहासिक भूल नहीं करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल की एक चुनावी सभा में कहा है कि पिछले साठ सालों के दौरान यहां जिन्होंने राज किया है, उन्होंने केरल को बरबाद करने के सिवाय कुछ नहीं किया।
भारत में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न कोई नई बात नहीं है लेकिन जब ऐसी रिपोर्ट केरल जैसे सबसे अधिक साक्षर राज्य से हो तो थोड़ा हैरान करती है। बीते तीन-चार वर्षों से केरल में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़े हैं। यही नहीं महिलाओं द्वारा आत्महत्या की घटनाएं भी सबसे अधिक केरल में दर्ज की जा रही हैं। हाल ही में केरल के पेरूम्बवूर में 30 वर्षीय दलित महिला के साथ कथित बलात्कार एवं हत्या के सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच करने गई टीम की रिपोर्ट ऐसा बताती है।
प्रसिद्ध कवि और कथाकार प्रियदर्शन का जन्म 24 जून, 1968 को रांची में हुआ। उनकी कई किताबें चर्चित हुई हैं। उसके हिस्से का जादू और बारिश धुआं और दोस्त चर्चित कहानी संग्रह। नष्ट कुछ भी नहीं होता कविता संग्रह। ग्लोबल समय में कविता और ग्लोबल समय में गद्य (आलोचना)। फिल्म आलोचना पर नए दौर का नया सिनेमा नाम से पुस्तक। पत्रकारिता पर खबर-बेखबर नाम से किताब। इतिहास गढ़ता समय नाम से वैचारिक लेखन और जिंदगी लाइव नाम से जल्द ही उपन्यास आने वाला है। अनुवाद की कई किताबें। कविता संग्रह का मराठी में भी अनुवाद।
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ मेले में तेज आंधी-बारिश आने और बिजली गिरने से 6 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र (यूएन)के एक मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी एक इतालवी मरीन के पक्ष में फैसला देते हुए उसे कार्यवाही के लंबित रहने तक भारत से स्वदेश लौटने की इजाजत दे दी है। हालांकि भारत ने अभी इस फैसले की पुष्टी नहीं की है।