मशहूर वकील राम जेठमलानी ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। बतौर क्रिमिनल लॉयर वो इंडिया के सबसे बड़े वकील हैं। वो कहते हैं कि लोग क्रिमिनल लॉयर को बिना किसी नैतिकता के समझते हैं पर इसको देखने का दूसरा नजरिया भी है। राम जेठमलानी की जिंदगी निस्संदेह तमाम फिल्मों और कथाओं को जन्म देगी।
तेल विपणन कंपनियों ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर में सात रुपये और गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर में 73.5 रुपये की भारी बढ़ोतरी की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुलावे पर दिल्ली आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के घर जापर कर सियासी हलचल बढ़ा दी।