कांग्रेस उपाध्याक्ष राहुल गांधी ने असम में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने अपने भाषण में मोदी से पूछा कि आपने विदेशों से कालाधन लाने की बात की थी तो शराब कारोबार के बेताज बादशाह विजय माल्या और आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी अब तक विदेश में क्यों हैं।
नरेंद्र मोदी चुनावी चुनौतियों को विजय यात्रा के रूप में मानते रहे हैं। उनके आत्मविश्वास और दिन-रात अभियान चलाने की क्षमता का लोहा उनके सहयोगी ही नहीं विरोधी तक मानते हैं। वह 2014 से निरंतर चुनावी सभाओं को संबोधित करते रहे हैं। चुनावी अश्वमेघ यज्ञ के लिए घोड़ा तैयार कर वह अखिल भारतीय स्तर पर एक ही अभियान में एकछत्र राज का प्रयास भी करना चाहते हैं।
विराट कोहली(89) , रोहित शर्मा(43) और अजिंक्य रहाणे(40) की पारियों पर जॉनसन चार्ल्स(52), एल सिमंस(82) और आंद्रे रसेल(43) की पारियां भारी पड़ीं और इन तीन बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड टी20 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां तीन अप्रैल को उसका मुकाबला इंग्लैंड से कोलकाता के ईडन गार्डेन पर होगा।
गत चैम्पियन साइना नेहवाल और दो बार विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पी.वी. सिंधू इंडियन ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं जबकि स्टार खिलाड़ी लिन डैन और ली चोंग वेइ हारकर बाहर हो गए।
न्यूजीलैंड की टीम ने भले ही लीग चरण में अपने सभी मैच जीते और भारत, आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों को हराया मगर सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने उसका विजय रथ थाम लिया और किवी टीम को 2.5 ओवर शेष रहते 7 विकेट से हराकर शान से विश्व टी20 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में उनका मुकाबला अब कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।
मौजूदा चैंपियन किदाम्बी श्रीकांत इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल में आज यहां पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गए लेकिन साइना नेहवाल महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। महिला एकल में मौजूदा चैंपियन साइना के अलावा रितुपर्णा दास ने आज यहां सिरीफोर्ट स्टेडियम में 300,000 डॉलर ईनामी राशि वाले टूर्नामेंट के पहले दौर में आसान जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड ने इस वर्ल्ड टी20 में अपना अश्वमेधी अभियान बरकरार रखते हुए बांग्लादेश को आखिरी ग्रुप मैच में 75 रन से हराकर विश्व कप क्रिकेट में ग्रुप दो की शीर्ष टीम के रूप में सेमीफाइनल में प्रवेश किया। न्यूजीलैंड की जीत के कारण बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के पांच विकेट बेकार गए।
जोस बटलर की तूफानी पारी और क्रिस जोर्डन की अपने कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से इंग्लैंड ने आज यहां उतार-चढ़ाव वाले रोमांचक मैच में एंजेलो मैथ्यूज के पराक्रमी प्रदर्शन पर पानी फेरा और श्रीलंका को दस रन से हराकर आईसीसी विश्व टी20 के सेमीफाइनल में जगह बनाई।