पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर के एक भीड़-भाड़ वाले पार्क में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया जिसमें बच्चों समेत कम से कम 53 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) विवाद लगभग 50 साल पुराना है। इससे पहले दक्षिण भारत में पानी के बंटवारे को लेकर विवाद उत्तर भारत से कहीं ज्यादा थे। लेकिन दक्षिण में विभिन्न राज्यों में पानी के प्रतिशत के बंटवारे को लेकर विवाद था जबकि पंजाब-हरियाणा में पानी की मलकियत को लेकर विवाद है।
चुनाव आयोग डाल-डाल और राजनीतिक पार्टियां पांत-पांत। बंगाल के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से सरगर्मी दिख रही है, उससे साफ है कि पैसा पानी की तरह बहाने की तैयारी है और राजनीतिक दलों ने इसके रास्ते पहले से ही तैयार कर रखे हैं। चुनाव आयोग के मापदंडों के हिसाब से पार्टियां चलें तो एक राजनीतिक दल अधिकतम 82 करोड़ रुपए खर्च कर पाएगा। लेकिन तैयारी इससे कई गुना ज्यादा उड़ाने की है।
अमेरिका में मर्दों की उम्र औरतों के मुकाबले औसतन 5 वर्ष कम होती है जबकि पूरी दुनिया में यह औसत 7 वर्ष का है। पूरी दुनिया में 65 वर्ष से अधिक उम्र वालों में महिलाओं का प्रतिशत 57 है जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु वालों में महिलाएं 67 फीसदी हैं। आखिर इसकी वजह क्या है? डॉक्टरों के अनुसार इसकी मुख्यतः सात बड़ी वजहें हैं।
भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर सकती है जो पांच वर्ष की सबसे तेज विकास दर होगी। इसके साथ ही भारत इस मामले में चीन से ऊपर होगा जो नरमी से गुजर रहा है। इस तेजी में विनिर्माण और कृषि क्षेत्र का महत्वपूर्ण हाथ है जिनका प्रदर्शन अपेक्षाकृत अच्छा चल रहा है।
ब्राजील ने अपने पड़ोसियों से जिका विषाणु से लड़ने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया है जिसकी वजह से क्षतिग्रस्त मस्तिष्क वाले बच्चे पैदा हो रहे हैं। वहीं, एयरलाइनों ने क्षेत्र की यात्रा करने से डर रहीं गर्भवती महिलाओं का किराया वापस करने की पेशकश की है। बढ़ रहे खतरे के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तेजी से फैल रहे विषाणु पर त्वरित गति से अनुसंधान करने को कहा है।
दिल्ली का इंडिया हैबिटैट सेंटर में रोज की तरह गहमा गहमी है। यहीं के एक हॉल में बिहार के अलग-अलग जिले से कुछ बच्चे आए हुए हैं, जोश और आत्मविश्वास से भरे हुए। अपनी बात कहने के लिए तत्पर।
बच्चों को अपराध से रोकने के साथ-साथ उन पर होने वाले जुल्म से बचाने के लिए किशोर न्याय अधिनियम लागू हो गया है। इसके तहत बच्चों से मारपीट करने पर अभिभावक को भी सजा का प्रावधान है।
उत्तर प्रदेश में साढ़े तीन हजार उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इस संबंध में जारी शासनादेश में एक से ज्यादा शादियां करने वालों को आवेदन के लिए अयोग्य ठहराया गया है। सरकार के इस फैसले का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने विरोध करते हुए इसे मुसलमानों के शरई अधिकारों का हनन करार दिया है।
सालाना दस लाख रुपये से अधिक आय वाले करदाताओं को अगले महीने से सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) नहीं मिलेगा। सरकार ने सब्सिडी में कमी के लिए रियायती दरों पर सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित करने का फैसला किया है।