![यूपी में राज बब्बर से टकराएंगी सलमा आगा, करेंगी भाजपा का प्रचार](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/b432ffac810317d7f7420e0b73ccf74e.jpg)
यूपी में राज बब्बर से टकराएंगी सलमा आगा, करेंगी भाजपा का प्रचार
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में राज बब्बर को अध्यक्ष बनाकर सूबे में विधानसभा चुनाव जीतने की कड़ी चुनौती दी है। बब्बर को यूपी में कड़ी टक्कर मिलेगी इसमें कोई संदेह नहीं। निकाह मूवी में राज बब्बर के साथ काम कर चुकी मशहूर अभिनेत्री सलमा आगा भी अब उनको चुनौती पेश करेंगी। आगा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगी।