एक साहसिक फैसले में भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान महेश भूपति ने टीम में चार एकल खिलाडि़यों को चुनते हुए उजबेकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को रिजर्व रखा है।
शदाब खान के पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने आज यहां चार मैचों की ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज पर छह विकेट से आसान जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले शुक्रवार को तब करारा झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गये।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ का मानना है कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे कप्तानी की भूमिका अच्छी तरह से निभाएगा और भारत के उप कप्तान को अपने कप्तान की तुलना में अधिक शांतचित करार दिया।
रोजर फेडरर चोट से उबरने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। साल की शुरुआत में उन्होंने रॉफेल नडाल को पीटकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता। इसके अलावा उन्होंने नडाल को हाल ही में दोबारा मात दी है। फेडरर ने रविवार को अपने हमवतन स्टैन वावरिंका को हराकर इंडियन वेल्स का खिताब जीता। शीर्ष क्रम के विजेता खिलाड़ियों को इस तरह आसानी से हराने के बाद फेडरर पर टेनिस प्रेमियों की उम्मीदें दोबारा जगते जा रही हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित पांच सितारा 'वेलकम' होटल के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड टीम के खिलाड़ी होटल में मौजूद थी। हालांकि धोनी और अन्य खिलाड़ियों को फौरन होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को सजा नहीं देने के लिए खिंचाई की जिन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान डीआरएस रेफरल लेने के लिए ड्रेसिंग रूम का इशारा मांगा था जो नियमों के खिलाफ है।
अनुभवी टेनिस स्टार लिएंडर पेस को अगले महीने उज्बेकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया ओसियाना क्षेत्र के मुकाबले के लिए आज भारतीय डेविस टीम में बरकरार रखा गया।
ऑस्ट्रेलिया से पहला टेस्ट मैच 333 रन के बड़े अंतर से गंवाने वाली भारतीय टीम के लिये अब श्रृंखला में वापसी करना एक बड़ी चुनौती है क्योंकि 1932 में टेस्ट क्रिकेट में प्रवेश करने के बाद अब तक केवल तीन अवसरों पर भारत पहला टेस्ट हारने के बाद श्रृंखला जीतने में सफल रहा है।