![चेन्नई में रेल सेवा बहाल, यात्री विमानों की उड़ान भी शुरू](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/e897e8da0095bb9c96bed6eeb8e87ad6.jpg)
चेन्नई में रेल सेवा बहाल, यात्री विमानों की उड़ान भी शुरू
भीषण बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे चेन्नई की स्थिति धीरे-धीरे सुधार रही है। शहर में रेल सेवाएं बहाल कर दी गई हैं और आज से दिन के वक्त यात्री विमानों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। चेन्नई में फंसे यात्रियों के लिए कई विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। हालांकि, आज सुबह फिर चेन्नई के कई इलाकों में भारी बारिश होने की खबर है।