गोल्डन ग्लोब्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड हासिल करते हुए हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप ने डोनाल्ड ट्रंप की विभाजनकारी भाषणबाजी की कड़ी आलोचना की और उन्हें एक ऐसा दबंग बताया, जो दूसरों को प्रताड़ित करता है। इसके जवाब में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें हिलेरी प्रेमी बताकर खारिज कर दिया।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि वैश्विक संस्था समस्याओं को सुलझाने के बजाय उन्हें पैदा कर रहा है। ट्रंप ने फ्लोरिडा में बताया किसंयुक्त राष्ट्र में इतनी अधिक क्षमताएं हैं लेकिन वह अपनी क्षमताओं का पूर्ण इस्तेमाल नहीं कर रहा।
अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हो जाने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप अपने बड़बोलेपन पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट पर आरोप लगाया कि बराक ओबामा सत्ता हस्तांतरण में बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन कुछ ऐसे फैसले ले रहा है जिससे कठिनाई होगी, इनमें से एक इस्राइल से संबंधित फैसले भी है।
संस्थापक पं. जगतराम आर्य की जयंती/स्थापना-दिवस पर हुई किताबघर प्रकाशन की संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपना देश और मीडिया विषय पर जोरदार बहस की। ‘सवाल’ को ले कर ‘हल्का बवाल’ भी हुआ। पांडुलिपि पर दिया जाने वाला आर्य स्मृति सम्मान इस बार नहीं दिया जा सका।
दुनिया के लिए सबसे खतरनाक धमकी। हवाई या जल मार्ग हो- तबाह तो धरती पर बसने वाले लोग ही हो सकते हैं। फिर यह चेतावनी किसी संगठन, गुट या सिरफिरे तानाशाह की नहीं है।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी इवांका ट्रंप के पास बैठने से कथित रूप से इनकार करने एवं आक्रामक होने वाले एक यात्री को एक अमेरिकी विमान से उतार दिया गया।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के परमाणु हथियारों के जखीरे को मजबूती और विस्तार देने से जुड़ा जो ट्वीट किया है, वह ओबामा प्रशासन के खिलाफ बड़े नीतिगत बदलाव का संकेत देता है। ओबामा प्रशासन परमाणु हथियारों में कमी लाने और अंतत: उसके उन्मूलन पर जोर देता रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने आज निर्वाचक मंडल के मत में भी जीत हासिल की। इसके साथ ही अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में उनकी जीत पर मुहर लग गई। उनकी जीत के साथ ही रिपब्लिकन निर्वाचकों को उनके खिलाफ करने की विरोधियों की कोशिश पर पानी फिर गया