राजस्थान के अलवर में गाय ले कर जा रहे एक व्यक्ति की गौरक्षकों द्वारा कथित रूप से बुरी तरह पीटे जाने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत होने की घटना से इंकार करने के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के राज्यसभा में दिए गए बयान को ले कर कांग्रेस सदस्यों ने शुक्रवार को उच्च सदन में हंगामा किया और सदन को गुमराह करने के लिए उनसे माफी की मांग की।
अमेरिका के एक प्रमुख सीनेटर ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की जरूरतों के आधार पर एच।बी कार्य वीजा की संख्या को बढ़ाने और कम करने की जरूरत है। ये वीजा भारतीय तकनीकविदों और आईटी कंपनियों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
बॉलिवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही 'पद्मावती' फिल्म की शूटिंग के दौरान जयपुर में उन पर हुए हमले की फिल्म जगत ने एक सुर में आलोचना की और इसे 'मूर्खतापूर्ण' और 'लोकतंत्र का मजाक' करार दिया।
भाजपा ने मंगलवार शाम अपनी तीसरी सूची में 67 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस सूची में छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। भाजपा अब तक कुल 371 नामों की घोषणा कर चुकी है। अभी उसे 32 उम्मीदवारों की घोषणा और करनी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 3.6 प्रतिशत बढ़कर 7,506 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2015-16 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 7,245 करोड़ रुपये था।
देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में सात प्रतिशत बढ़कर 3,708 करोड़ रुपये रहा।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए आज अपने 100 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 24 मुसलमानों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अब तक 403 विधानसभा सीटों में से 300 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
क्यूबा के दिवंगत नेता फिदेल कास्त्रो को श्रद्धांजलि देते हुए भारत ने कहा कि बाहरी दबाव के बावजूद उनके नेतृत्व में क्यूबा ने शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की और ग्लोबल साउथ (तीसरी दुनिया) के लिए हवाना के संघर्ष ने उसे और कैरेबियाई द्वीप देश को एक साथ ला दिया।
इंडिगो का विमान जिसमें ममता बनर्जी सवार थीं, उसे कोलकाता हवाईअड्डे के ऊपर उड़ाते रहने और यात्रियों की सुरक्षा को जोखिम में डालने के आरोपों का एयरलाइन ने आज जवाब दिया। एयरलाइन ने कहा है कि हवाई अड्डे पर जगह नहीं होने के कारण कल विमान को उतारने में विलंब हुआ, विमान ने सामान्य लैंडिग की और इसमें पर्याप्त ईंधन मौजूद था।