Advertisement

Search Result : "नरेंद्र मोद"

सिंगापुर के जनक ली क्वान यू का निधन

सिंगापुर के जनक ली क्वान यू का निधन

सिंगापुर के संस्थापक जनक ली क्वान यू का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आधी सदी से अधिक समय तक देश की राजनीति में अपना प्रभुत्व बनाए रखा और पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश को एक वैश्विक व्यापार एवं वित्तीय शक्ति में तब्दील कर दिया।
पाकिस्तान ने भारत की 57 नौकाओं को छोड़ा

पाकिस्तान ने भारत की 57 नौकाओं को छोड़ा

पाकिस्तान ने सदभावना पूर्ण कदम के तौर पर मछली पकड़ने वाली भारत की उन 57 नौकाओं को छोड़ दिया जो उसने अपने कब्जे में रखी हुईं थीं । विदेश कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि इन नौकाओं को छोड़ने का फैसला पिछले साल मई में लिया गया था। उस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने भारत गए थे।
बंटा विपक्ष,खनिज और कोयला विधेयक रास में पारित

बंटा विपक्ष,खनिज और कोयला विधेयक रास में पारित

केंद्र सरकार को आज राज्यसभा में विपक्षी दलों में फूट डालकर खान और खनिज विधेयक तथा कोयला खनन विधेयक पारित करवाने में सफलता मिली। ये दोनों विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारपोरेट विकास के लिए बहुत अहम थे और इन्हें पारित कराना उनके लिए बड़ी चुनौती भी थी।
विदेशी विचारधारा ‘गोडसेवाद’ की खूनी आंधी

विदेशी विचारधारा ‘गोडसेवाद’ की खूनी आंधी

महाराष्ट्र में विदेशी विचारधारा ‘गोडसेवाद’ की खूनी आंधी चल रही है। यह पहले ही दो प्रमुख बुद्धिवादियों को मौत के घाट उतार चुकी है: अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र दाभोलकर और कम्यूनिस्ट नेता गोविंद पानसरे। तीसरी बलि लेने के लिए कसाई गोडसेवाद अब ठीहे पर डॉ. भारत पाटणकर की गर्दन घसीट लाना चाहता है जो महाराष्ट्र के वैकल्पिक सांस्कृतिक संगठन, विद्रोही सम्मेलन और श्रमिक मुक्ति दल के प्रमुख हैं। विद्रोही सम्मेलन की स्थापना महाराष्ट्र के साहित्य सम्मेलन के समानांतर संगठन के बतौर की गई है। पाटणकर की गर्दन के लिए अपने गंड़ासे की धार सान पर चढ़ाए गोडसेवादियों को मुसलमानों के प्रति कथित नरमी के अलावा सबसे ज्यादा एतराज उनके विद्रोही सम्मेलन का नेतृत्व संभालने पर है।
नेतन्याहू की जीत पर पश्चिम की ठंडी प्रतिक्रिया

नेतन्याहू की जीत पर पश्चिम की ठंडी प्रतिक्रिया

एकीकृत विपक्ष के तमाम विरोध और कई दिक्कतों के बीच इस्राइल के आम चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी की जीत ने पश्चिम एशिया में शांति और सहयोग की उम्मीदों को धुंधला कर दिया है। यही वजह है कि नेतन्याहू की जीत के बाद जहां यूरोप ने ठंडी प्रतिक्रिया दी है वहीं इस्राइल के करीबी दोस्त अमेरिका ने भी कोई उत्साह नहीं दिखाया है।
क्या भारत में ईमानदारी की सजा मौत हो गई है

क्या भारत में ईमानदारी की सजा मौत हो गई है

बेंगलूरू में आइएएस अफसर डीके रवि की मौत ने कई सवाल पैदा किये हैं। रवि की छवि एक ईमानदारी अधिकारी की थी। उनकी सख्ती की वजह से रेता और खनन माफिया के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई थीं। माना जा रहा है कि उनकी हत्या के पीछे भी माफिया का हाथ है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के मंजूनाथ और नरेंद्र कुमार सिंह समेत देश के कई राज्यों में ईमानदार अफसर अपनी जान गंवा चुके हैं। कुछ को अपनी ईमानदारी की वजह से दूसरी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। जिस तरह से भारत में भ्रष्टाचार संस्थागत रूप लेता जा रहा है इसने ईमानदार और उसूल वाले लोगों का जीना दूभर कर दिया है।
मोदी समर्थक अमेरिकी सांसद का इस्तीफा

मोदी समर्थक अमेरिकी सांसद का इस्तीफा

गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने भारत आए रिपब्लिकन सांसद आरोन शॉक ने इस्तीफा दे दिया है। उन पर गलत तरीके से भत्ता वसूलने और भारत की अपनी यात्रा के दौरान सूचना दिए बिना एक फोटोग्राफर को साथ ले जाने का आरोप है।
क्या फिर शाह या मात

क्या फिर शाह या मात

भारतीय जनता पार्टी में नए अध्यक्ष के लिए अक्टूबर-नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर सुगबुगाहट अभी से तेज हो गई हैं।
सपा की राजनीति में खींचतान

सपा की राजनीति में खींचतान

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की तबीयत नासाज होने से पार्टी के भीतर खींचतान होने के आसार हो गए हैं।
सूट छूटा, कुर्ता लौटा

सूट छूटा, कुर्ता लौटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिधान में परिवर्तन आया है। इसे उनके करोड़ों में बिके सूट के प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement