Advertisement

Search Result : "निजी कॉलेज"

महाराष्ट्र: रायगढ़ के मुरुड बीच पर डूबने से 13 छात्रों की मौत

महाराष्ट्र: रायगढ़ के मुरुड बीच पर डूबने से 13 छात्रों की मौत

महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में पड़ने वाले रायगढ़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को हिला कर रख दिया। रायगढ़ स्थित मुरुड बीच पर पिकनिक मानाने आए 12 छात्रों की समुद्र में डूब जाने की वजह से मौत हो गई। मरने वालों में तीन लड़कियां भी शामिल हैं। सभी छात्र पुणे से पिकनिक मनाने रायगढ़ के मुरुड बीच पर आए थे।
आवरण कथाः उच्च शिक्षा की साख पर खतरा

आवरण कथाः उच्च शिक्षा की साख पर खतरा

हाल ही में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश में उच्च शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर चिंता प्रकट की मगर साथ ही साथ उन्होंने इस बात पर संतोष भी जताया कि निजी शिक्षा के क्षेत्र में फैलाव से उच्च शिक्षा तक छात्रों की पहुंच बढ़ गई है। आंकड़े दिखाते हैं कि राष्ट्रपति की दोनों ही बातों में दम है। वर्तमान में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 60 फीसदी छात्र निजी संस्थानों से हैं। निजी शिक्षा के प्रसार ने ऊंची शिक्षा तक पहुंच को बढ़ा दिया है लेकिन समय-समय पर सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। संसद की एक समिति ने भी उच्च शिक्षा की दशा पर सवाल उठाए हैं और इसे दुरुस्त करने की सिफारिश की है। हालांकि शिक्षा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2014-15 के बजट में शिक्षा के बजट को 83 हजार करोड़ रुपये से घटाकर 69 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया और इससे अगले साल के बजट में भी इसमें बढ़ोतरी नहीं की गई।
तीन मेडिकल छात्राओं की खुदकुशी, कॉलेज के रवैये से थीं परेशान

तीन मेडिकल छात्राओं की खुदकुशी, कॉलेज के रवैये से थीं परेशान

हैदराबाद में पीएचडी छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि तमिलनाडु में तीन मेडिकल छात्राओं की कथित आ‍त्‍महत्‍या का मामला सामने आया है। विल्लूपुरम में एक निजी मेडिकल कालेज की तीन छात्राओं ने अत्‍यधिक फीस के लिए प्रबंधन की प्रताड़ना के बाद एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस सिलसिले में चार व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
निजी अस्पतालों में सीजेरियन डिलीवरी सरकारी से दोगुनी ज्‍यादा

निजी अस्पतालों में सीजेरियन डिलीवरी सरकारी से दोगुनी ज्‍यादा

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मुताबिक, देश के निजी अस्पतालों में सीजेरियन डिलीवरी के मामलों की संख्या सरकारी संस्थानों में होने वाली डिलीवरी की संख्या के दोगुने से ज्यादा है।
गुड़गांव में छात्रा का अपहरण, कुछ घंटों में रिहा, आरोपी गिरफ्तार

गुड़गांव में छात्रा का अपहरण, कुछ घंटों में रिहा, आरोपी गिरफ्तार

सोमवार की सुबह गुड़गांव के एक कालेज के पास से तीन लोगों ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया। लेकिन कुछ ही घंटों में पुलिस ने छात्रा को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
टेकचंद की कहानी - बछड़ा मरा हुआ

टेकचंद की कहानी - बछड़ा मरा हुआ

कहानी मोर का पंख के लिए राजेन्द्र यादव हंस कथा सम्मान, हरियाणा दलित साहित्य अकादमी द्वारा डॉ. आंबेडकर विशिष्ट सेवा सम्मान। अज्ञेय एक समग्र अवलोकन, दौड़ तथा अन्य कहानियां, मोर का पंख तथा अन्य कहानियां और भाषा साहित्य और सर्जनात्मकता नाम से पुस्तकें। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रद्धानंद महाविद्य़ालय में अध्यापन।
आर्थिक मोर्चे पर विफल है मोदी सरकार: राहुल गांधी

आर्थिक मोर्चे पर विफल है मोदी सरकार: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और असहिष्णुता सहित कई अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल ने मोदी सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा, इस सरकार में एक ही शख्स सारे फैसले लेता है जबकि अगर आप जनता से जुड़ना चाहते हैं, जनता की भलाई करना चाहते हैं तो आपको उसकी सुननी ही पड़ेगी।
हिंदू कॉलेज में जीवंत हुए प्रेमचंद

हिंदू कॉलेज में जीवंत हुए प्रेमचंद

प्रेमचंद ने जातिभेद पर तीखा प्रहार किया है जो हमारे समाज के लिए आज भी रोशनी का स्रोत है। कफन और सद्गति से काफी पहले मुक्ति मार्ग में वह इस समस्या से गंभीर मुठभेड़ कर चुके थे और उनका लेखन इस समस्या को दिखाता ही नहीं बल्कि इसे हल करने की दिशा भी देता है।
दक्षिण अफ्रीका प्रवास के सौ साल

दक्षिण अफ्रीका प्रवास के सौ साल

महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को मानवता और शांति का संदेश देकर भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने देश को अहिंसा के रास्ते आजादी दिलाई और विश्व को सत्य और प्रेम के माध्यम से एकजुट होकर आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। वह आदमी के द्वारा आदमी का शोषण किए जाने के खिलाफ थे। उन्होंने सत्य को ईश्वर माना और अपने विचारों पर हमेशा दृढ़ रहे। यह बातें राजधानी कालेज में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लोटने की सौवीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने कही।
राजस्थान में सरकारी दुकानों से निजी कंपनियों को मिलेगा मुनाफा

राजस्थान में सरकारी दुकानों से निजी कंपनियों को मिलेगा मुनाफा

सरकारी उचित मूल्य की 5,000 दुकानों पर निजी कंपनी बेचेंगी अपना माल, दुकान सरकार की, लाभ कंपनी का, पीपीपी मॉडल की घुसपैठ पीडीएस ढांचे में भी
Advertisement
Advertisement
Advertisement