दिल्ली विश्वविद्यालय ने निर्धारित समय में डिग्री की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने वाले छात्रों को दिया जाने वाला विशेष अवसर का प्रावधान हटाने का फैसला किया है।
सेना भर्ती बोर्ड की परीक्षा के पर्चे कथित रूप से लीक हो गए जिसके बाद ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने छापेमारी कर महाराष्ट्र एवं गोवा से 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पर्चा लीक होने के सिलसिले में करीब 250 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया। रविवार को पूरे देश में भर्ती परीक्षा होने वाली थी।
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से जुड़े एक मामले में अपना अहम फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने सभी छात्रों को राहत देने से इंकार कर दिया है। शीर्ष कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला बरकरार करते हुए सामूहिक नकल के दोषी करीब 600 छात्रों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना था कि सामूहिक नकल के दोषी इन छात्रों को राहत दी जाए या नहीं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुस्लिम बहुल सात देशों के लोगों पर प्रतिबंध लगाने वाले विवादित आव्रजन आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद से अमेरिका ने 60,000 वीजा रद्द किए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार करते हुए उन्हें तानाशाह करार दिया और आरोप लगाया कि वह आम आदमी पार्टी (आप) का पंजीकरण रद्द करवाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष के अपने पहले ‘मन की बात’ में छात्रों और उनके माता-पिता को फोकस कर अपना संदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन में मारे गए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि भी दी है। उन्होंने वीरता पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले जवानों के बारे में बच्चों से पढ़ने और दूसरों से इस जानकारी को साझा करने की अपील की।
नोटबंदी को भाजपा नीत केंद्र सरकार का आर्थिक जुआ करार देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजे इस योजना की सफलता की असली परीक्षा होंगे।
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) अध्यक्ष पद के लिए भरे गये नामांकन पत्रों को आज निर्वाचन अधिकारी ने नामंजूर कर दिया। अजहर से जब उनका नामांकन रद्द किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं दुखी और निराश हूं। मुझे अदालत ने सभी आरोपों से बरी कर रखा है।