चुनाव आयोग द्वारा ईवीएम के मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। 16 विपक्षी पार्टियों की तरफ से ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया था।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जवानों के शवों के साथ हुई बर्बता पर देश की जनता काफी आक्रोशित नजर आ रही है। जवानों के शवों के साथ हुई इस हरकत के बाद गुजरात के रहने वाले एक शख्स ने सड़क पर पाकिस्तानी झंडा बनाकर अपना गुस्सा निकाला है।
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के एक गुट ने पुलिसकर्मियों से राइफलें छीन लीं। पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने अदालत परिसर के गार्ड रूम पर हमला किया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों से पांच एसएलआर राइफलें छीन कर अपने साथ ले गए।
रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर लोगों को संबोधित किया। आज के कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए इस बार छुट्टियों में कुछ नया करने और समाज में योगदान देने की बात कही।
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पांच राज्यों की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आज अलग-अलग स्थानों से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पांच अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।
कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव के लिए अलग से यूथ मैनिफेस्टो जारी किया है। दिल्ली में युवा मतदाताओं की संख्या को देखते हुए इसे अहम माना जा रहा है। इस बार निगम चुनाव में एक लाख से ज्यादा लोग पहली बार मतदाता बने हैं जिनमें 40 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अभी 18 साल की उम्र पूरी की है।
जीटीबी अस्पताल परिसर में चल रहे यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस (यूसीएमएस) ने रैगिंग मामले में एमबीबीएस के पांच छात्रों को एक महीने के लिए कक्षा से और छह महीने के लिए हॉस्टल से निकाल दिया है। साथ ही उन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने इसे रैगिंग की बजाय अनुशासनहीनता माना है।
कांग्रेस निगम की सत्ता में आई तो पांच लाख रेहड़ी पटरी वालों को लाइसेंस देगी। इसके अलावा मजदूरों के स्वास्थ्य बीमा तथा गरीबी उन्मूलन जैसे मुद्दों पर काम करेगी। झुग्गी झोपड़ी वालों को उनके स्थान पर ही मकान बनाकर दिए जाएंगे।
मध्य-पश्चिमी ब्राजील में स्थित मातो ग्रोसो राज्य के एक जेल में हुए दंगे में 5 कैदियों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं। जेल में दंगे प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई शुरू होने के कारण हुआ। इससे पहले भी कई बार इस तरह के दंगे हो चुके हैं, जिनमें कई कैदियों की जानें गई हैं।