पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक नया विवाद उभरकर सामने आ गया। स्पॉट फिक्सिंग के मामले में प्रतिबंधित तेज गेंदबाज आमिर को लेकर टीम के कुछ खिलाड़ियों ने विरोध कर दिया है।
सोमवार को एक तरफ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपनी पाकिस्तान यात्रा और दोनों देशो के बीच वार्ता शुरू करने के मुद्दे पर संसद में बयान दे रही थीं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के भारत में उच्चायुक्त हुर्रियत नेताओं को बातचीत के लिए दिल्ली बुला चुके थे। गौरतलब है कि हुर्रियत नेताओं से बातचीत के मुद्दे पर ही अगस्त में दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की वार्ता टूट गई थी।
पहले युद्ध और प्रेम में सबकुछ जायज ठहराया जाता था। अब आर्थिक-व्यापारिक हित शायद सबकुछ जायज कर देते हैं, यहां तक कि युद्ध और प्रेम को भी। बल्कि इनके बारे में यू-टर्न को भी। अच्छा हुआ कि अपने घरेलू जनाधारों में उबाल भरने के लिए दिखावे के जंगी स्वांग में भड़काऊ बयानबाजी के घोड़ों पर सवार भारत और पाकिस्तान की हुकूमतों ने अपनी भड़काऊ बयानबाजी के ऊंचे घोड़ों से उतरकर एक-दूसरे से पहले पेरिस में प्रधानमंत्री के स्तर पर, फिर क्रमश: बैंकॉक और इस्लामाबाद में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और विदेशी मंत्रियों के जरिये एक-दूसरे से बातचीत शुरू करने के लिए हाथ मिलाया।
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव अनुराग ठाकुर ने आज स्वीकार किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय शृंखला को लेकर समय निकलता जा रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि बोर्ड को कोई भी फैसला करने से पूर्व सरकार की स्वीकृति का इंतजार है।
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच रूकी हुई वार्ता प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के प्रयासों के बीच यह मुलाकात हुई है जिसका उदेश्य संबंधों को सुधारना है। नवाज शरीफ से स्वराज की मुलाकात के बाद सुषमा स्वराज ने जानकारी दी कि जल्द ही दोनों देशों के विदेश सचिव मुलाकात कर वार्ता प्रक्रिया का कार्यक्रम तय करेंगे।
26/11 के मुंबई हमलों के सात साल बाद भारत और पाकिस्तान के बीच गतिरोध खत्म हुआ है और दोनों देश व्यवस्थित तरीके से बातचीत को तैयार हो गए हैं। हार्ट ऑफ एशिया' सम्मेलन के लिए पाकिस्तान गईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि दोनों देशों ने समग्र वार्ता शुरू करने का फैसला ले लिया है। इस घटनाक्रम को सुषमा स्वराज की पाकिस्तान यात्रा की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अगले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने पाकिस्तान जाएंगे।
सरकार की इस सप्ताह संसद में जीएसटी विधेयक आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के बीच नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढि़या ने सोमवार को कहा कि उन्हें विधेयक पारित हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारत बड़े सुधारों के मामले में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
एक ताजा घटनाक्रम के तहत भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में बैठक हुई है। अचानक हुई इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के सुरक्षा सलाहकारों ने एक साझा बयान भी जारी किया। पेरिस में पीएम मोदी और पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अचानक हुई अनौपचारिक मुलाकात और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आगामी पाकिस्तान दौरे को देखते हुए इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार 10 साल पुराने वाणिज्यिक वाहनों द्वारा होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए जल्द ही एक समन्वित नीति तैयार करेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि 15 साल से अधिक पुराने ट्रकों और बसों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की अभी कोई योजना नहीं है।
आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने देश में किराये के मकानों के निर्माण को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि किराये के मकान असल में स्वामित्व वाले मकानों के बजाय ज्यादा समावेशी हैं, जिस पर सरकारें विशेष जोर देती रही हैं।