Advertisement

Search Result : "पाक सीमा"

चीन ने अमेरिका को चेताया, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल न दे

चीन ने अमेरिका को चेताया, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल न दे

भारत में अमेरिका के राजदूत द्वारा अरूणाचल प्रदेश का दौरा किए जाने पर चीन ने कड़ा एतराज जताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि चीन-भारत सीमा विवाद में उसका कोई भी हस्तक्षेप इस विषय को और भी पेचीदा बनाएगा और सीमा पर कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति में खलल डालेगा। हालांकि भारत ने चीन की प्रतिक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इसलिए अमेरिकी राजदूत के वहां का दौरा करने में कुछ भी गलत नहीं है।
बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह शहीद, पिता ने पाक से चाही जंग

बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह शहीद, पिता ने पाक से चाही जंग

जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन में हुई गोलीबारी में घायल बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह शहीद हो गए है। उनकी शहादत पर गर्व करते हुए उनके पिता ने पाकिस्‍तान से जंग चाही है। उन्‍होंने केंद्र की मोदी सरकार से इसकी अपील की है।
पर्रिकर के बयान पर उद्ध्व बोले, युद्ध देश के लिए होना चाहिए न कि चुनाव के लिए

पर्रिकर के बयान पर उद्ध्व बोले, युद्ध देश के लिए होना चाहिए न कि चुनाव के लिए

लक्षित हमले (सर्जिकल स्टाइक) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि भारत के पास इस तरह के और हमले करने की क्षमता है और उसे पाक अधिकृत कश्मीर पर फिर से नियंत्रण करना चाहिए। साथ ही शिवसेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान की आलोचना की जिन्होंने लक्षित हमले का श्रेय आरएसएस की शिक्षाओं को दिया था।
पाक ने फिर की गोलाबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाक ने फिर की गोलाबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाकों में रात भर गोलाबारी की जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस सेक्टर में भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच 15 घंटों तक गोलीबारी हुयी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, राजौरी के भीमबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया, हमारे सैनिकों ने उचित और मुंहतोड़ जवाब दिया।
पाक ने सिंधु जल संधि के उल्लंघन की स्थिति में भारत को दी कार्रवाई की चेतावनी

पाक ने सिंधु जल संधि के उल्लंघन की स्थिति में भारत को दी कार्रवाई की चेतावनी

पाकिस्तान ने आज भारत को सिंधु जल संधि के उल्लंघन की स्थिति में उचित कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है।
पाक कलाकारों के विवाद पर बड़े अंबानी बोले, कला संस्कृति से पहले देेश की बात हो

पाक कलाकारों के विवाद पर बड़े अंबानी बोले, कला संस्कृति से पहले देेश की बात हो

भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध के मुद्दे पर जारी बहस के बीच रिलायंस इंड्रस्टी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि पहले देश की बात होनी चाहिए न कि कला और संस्कृति की। अंबानी ने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से एक बात को लेकर स्पष्ट हूं कि मेरे लिए देश पहले है। मैं एक बौद्धिक व्यक्ति नहीं हूं, एेसे में, मैं इन चीजों को नहीं समझता हूं लेकिन निसंदेह सभी भारतीयों की तरह मेरे लिए भारत सबसे पहले है।’’
ऐ दिल है मुश्किल के निर्माताओं ने मांगी पुलिस सुरक्षा, मनसे करेगी विरोध

ऐ दिल है मुश्किल के निर्माताओं ने मांगी पुलिस सुरक्षा, मनसे करेगी विरोध

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का प्रदर्शन करने वाले मल्टीप्लेक्सों में तोड़फोड़ की धमकी देने के बाद आज फिल्म को निर्माताओं ने मुंबई के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की।
आगे से नहीं लेंगे पाक कलाकारों को, फिल्म को न रोका जाए: करण जौहर

आगे से नहीं लेंगे पाक कलाकारों को, फिल्म को न रोका जाए: करण जौहर

पाकिस्तानी कलाकार की वजह से फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज को लेकर विरोध का सामना कर रहे फिल्म निर्देशक करण जौहर ने आज कहा कि वह भविष्य में पाक कलाकारों को नहीं लेंगे और उन्होंने भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि फिल्म के प्रदर्शन में अवरोध नहीं डाला जाए।
भारत-पाक संबंधों पर सरकार के फैसले का सम्मान करो : अभिनव बिंद्रा

भारत-पाक संबंधों पर सरकार के फैसले का सम्मान करो : अभिनव बिंद्रा

चैम्पियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने उड़ी आतंकी हमले के संदर्भ में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कहा कि आदर्श दुनिया में खेल और राजनीति को मिलाना नहीं चाहिए लेकिन सच्चाई में कुछ मामलों में यह संभव नहीं हो सकता। बिंद्रा ने आज पीटीआई से कहा, अंत में यह फैसला सरकार का है। यही (सरकार) अंतिम फैसला करती है कि एक टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहिए या नहीं और इस निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए।
सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित जकूरा के पास सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर शुक्रवार शाम को हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए। आठ अन्य घायल हुए हैं। शहीदों में सशस्त्र सीमा बल और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के एक-एक जवान शामिल हैं। आतंकियों की तलाश में इलाके में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल की गाड़ी पर उस समय हमला बोला, जब जवान शहर में अपनी ड्यूटी के बाद कैंप वापस लौट रहे थे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement