पुणे के पिंपरी इलाके में विधायक दत्तात्रय फुगे की हत्या हो गई है। फुगे चिट फंड भी चलाते थे। सोने को लेकर उनमें अजीब दीवानापन था जिस वजह से उन्हें गोल्डमैन भी कहा जाता था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कैबिनेट विस्तार से पहले अपने मंत्रियों और सांसदों का एक स्क्रीनिंग टेस्ट लिया। जिसमें पार्टी के महज दस सासंद ही 100 में 100 अंक हासिल कर सके। वोटरों की राय, संसद और मंत्रालय में कामकाज के आधार पर टेस्ट में ग्रेडिंग दी गई। सूत्रों के अनुसार इस टेस्ट के बाद ही पीएम मोदी और शाह ने योग्य नेताओं को मंत्री पद से नवाजा।
वेस्टइंडीज दौरे में टेस्ट सीरिज के दौरान दो टेस्ट कोई भारतीय कप्तान नहीं जीत पाया है। विराट कोहली आगामी सीरिज में क्या यह उपलब्धि हासिल कर पाएंगे।
बिहार टॉपर घोटाला मामले में टाॅॅपरों के दोबारा टेस्ट आश्चर्य से भर देने वाले हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंटर की परीक्षा में आर्ट्स में टॉप करने वाली रूबी राय का दोबारा टेस्ट लिया। बोर्ड के अधिकारियों ने रूबी राय से इसी वर्ष हुई इंटर की परीक्षा के सवाल पूछे, लेकिन वह एक भी सवाल का जवाब नहीं दे सकीं।
सीबीआई ने अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाने वाले तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की 2013 में पुणे में हुई हत्या के आरोप में हिंदू जनजागृति समिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह तावड़े को गिरफ्तार किया है। तावड़े को पनवेल से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया और उसे शनिवार को दोपहर पुणे की एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
धर्मशाला और रांची समेत छह नये टेस्ट केंद्र भारतीय क्रिकेट टीम के सितंबर में न्यूजीलैंड सीरीज से शुरू होने वाले व्यस्त घरेलू सत्र के दौरान पहली बार पांच दिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे। भारतीय टीम का आगामी सत्र में काफी व्यस्त अंतरराष्टीय कार्यक्रम है, जिसमें बीसीसीआई ने 13 टेस्ट, आठ एक दिवसीय अंतरराष्टीय और तीन टी20 अंतरराष्टीय मैच शामिल किये हैं। बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने एक बयान में कहा कि राजकोट, विजाग, पुणे, धर्मशाला, रांची और इंदौर को पिछले साल नवंबर में टेस्ट केंद्र के रूप में अपग्रेड किया गया, जो पहली बार पांच दिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जवाहरलाल नेहरू पर हमला करते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री का देश निर्माण का विचार पुरानी परंपराओं को छोड़ने और उनके स्थान पर आयातित विचारों को स्वीकार करने पर आधारित था। वहीं दूसरी ओर जनसंघ नेता दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय मूल्यों का संरक्षण करने का प्रयास किया।शाह ने कहा उपाध्याय को देश की पुरानी परंपराओं एवं मूल्यों के संंरक्षण में अटल विश्वास था। ऐसे विचारों ने ही भारतीय जनसंघ और बाद में भाजपा की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
पिछले दिनों अप्रैल माह में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ हवाई उड़ान में हाथापाई करने के आरोपी मानस डेका ने सोशल मीडिया पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ ली सेल्फी पोस्ट की है।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के में करीब 3 बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ के पास हुुए हादसे में करीब 15 लोगों को घायल बताया जा रहा है।
आईसीसी क्रिकेट समिति ने शुक्रवार को टेस्ट पिचों की गुणवत्ता विशेषकर घरेलू टीमों का अपने अनुकूल पिचें तैयार करने के चलन पर चिंता जतायी। आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, समिति ने टेस्ट क्रिकेट से संबंधित कई अन्य मसलों पर चर्चा की। उसका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट की मार्केटिंग के लिए समन्वित प्रयास की जरूरत है।