अक्सर सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के लिए नए साल में अच्छी खबर आई है। हरियाणा सरकार ने उन्हें पदोन्नत कर प्रधान सचिव बनाया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी अब दो रेट पर मिलेगी। वाहनों के लिए कम व्यस्त समय (मध्य रात्रि से सुबह पांच बजे तक) के दौरान सीएनजी 1.5 रुपये प्रति किलो सस्ती होगी। यह व्यवस्था आज मध्यरात्रि से ही लागू होने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक लाहौर यात्रा के बाद पाकिस्तान ने भी एक सरप्राइज दिया है। नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि अगले महीने होने वाली पाकिस्तान और भारत के विदेश सचिवों की बातचीत से ज्यादा उम्मीदें रखना सही नहीं होगा।
पूर्व रक्षा सचिव आर.के. माथुर मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किए गए हैं। यह कदम सेवारत सूचना आयुक्तों के बीच से ही प्रमुख नियुक्त करने की परिपाटी से हटकर है। विजय शर्मा के एक दिसंबर को अपना कार्यकाल पूरा कर लेने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीटीआई भाषा से कहा, आर.के. माथुर मुख्य सूचना आयुक्त चुने गए हैं। उनका कार्यकाल करीब तीन साल तक होगा जब वह 65 साल की उम्र तक पहुंच जाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्राी अरविंद केजरीवाल के कार्यालय भवन में छापेमारी को लेकर आलोचनाओं से घिरी सीबीआई ने कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा है कि सभी जब्त फाइलों की सूची अदालत को सौंपी जाएगी। सीबीआई ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में केजरीवाल के प्रधान सचिव से आज फिर पूछताछ की।
दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर से निपटने के लिए सख्त कदम उठाते हुए उच्चतम न्यायालय ने आज 2000 सीसी से अधिक क्षमता के इंजन वाली डीजल एसयूवी और कारों के दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पंजीकरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। फिलहाल यह रोक अगले साल 31 मार्च तक के लिए लगाई गई है। इसके अलावा पीठ ने एक और अहम निर्देश देते हुए 2005 से पहले के पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार सीबीआई के निशाने पर आने की लंबी कहानी है। राजेन्द्र कुमार की ईमानदार अधिकारियों के रूप में गिनती होती है लेकिन दूसरी ओर उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोपों भी लगे हैं।
दिल्ली सचिवालय में सीबीआई की छापेमारी को लेकर मोदी सरकार और अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। केजरीवाल ने आज ट्वीट कर दावा किया कि सीबीआई ने उनके कार्यालय पर छापा मारा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि ऐसा कर उन्होंने कायरता दिखाई है।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर से चिंतित उच्चतम न्यायालय ने आज संकेत दिया है कि वह अगले तीन चार महीने के लिए 2000 सीसी से अधिक क्षमता वाले इंजनों की डीजल एसयूवी कारों और वाणिज्यिक वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगा सकता है। साथ ही न्यायालय ने यह भी संकेत दिया कि इसके अलावा राजधानी में प्रवेश करने वाले ट्रकों पर लगने वाला हरित शुल्क दोगुना किया जा सकता है।
अपने निजी सहायक के साथ 2.2 लाख रुपये की रिश्वत लेते सीबीआई के शिकंजे में फंसे दिल्ली सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के प्रधान सचिव संजय प्रताप सिंह और उनकी पत्नी के पास करोड़ों की संपत्ति है।