डोनाल्ड ट्रंप ने आज निर्वाचक मंडल के मत में भी जीत हासिल की। इसके साथ ही अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में उनकी जीत पर मुहर लग गई। उनकी जीत के साथ ही रिपब्लिकन निर्वाचकों को उनके खिलाफ करने की विरोधियों की कोशिश पर पानी फिर गया
यूनीसेफ स्नोफेक बॉल पुरस्कार की शाम में भले ही केटी पेरी सबसे बड़ी सम्मानित शख्सियत रही हों, लेकिन इस कार्यक्रम में यूनीसेफ की तरफ से पॉप स्टार को पुरस्कार से नवाजने के लिए अचानक पहुंचकर हिलेरी क्लिंटन ने सबसे अधिक तालियां बंटोरी। हाल ही में संपन्न हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में हार का सामना करने वाली हिलेरी को अपने बीच पाकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शक चौंक गए और सम्मान में अपनी जगहों से खड़े होकर तालियां बजाने लगे।
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को उचित और साहसिक करार दिया है। गेट्स का कहना है कि इस कदम से भारत में कालेधन में कमी आएगी।
हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के हाथों मिली हार के लिए एफबीआई को जिम्मेदार ठहराया है। हिलेरी ने दावा किया है कि उनके ईमेल खातों की जांच दोबारा शुरू करने के एजेंसी के फैसले ने उन्हें ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही रफ्तार को खत्म कर दिया।
अमेरिकी चुनाव की कड़वाहट को भुलाते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद मजबूत एवं बुद्धिमान महिला बताया है। ट्रंप ने हाल ही में चौंकाने वाले चुनाव परिणाम में हिलेरी को हराया था।
हिलेरी क्लिंटन के इतिहास रचने के करीब आकर चूकने के बाद मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिफोर्निया की भारतीय मूल की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की क्षमता है।
रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आठ साल बाद डेमोक्रेट्स के हाथ से राष्ट्रपति का ताज हासिल कर लिया है। यह अमेरिकी इतिहास में एक अहम मोड़ साबित हुआ है। अब ट्रंप अगले चार साल के लिए दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति की कमान संभालेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को 218 के मुकाबले 289 वोटों से हराया। चुनाव नतीजे हिलेरी के प्रचार अभियान के लिए एक झटका साबित हुए। हिलेरी क्लिंटन ने नेवादा, वाशिंगटन, वर्जिनिया और कनेक्टिकट में जीत हासिल की है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने अहम राज्य ओहायो, यूटा, फ्लोरिडा मोंटाना और लुइसियाना में जीत दर्ज की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की शुरूआत न्यू हैम्पशायर के एक छोटे से कस्बे में मतदान के साथ हुई। मतदान के दिन परंपरागत तरीके से डिक्सविले नॉच के निवासियों ने आधी रात के बाद 2016 का पहला मतदान करते हुए रिकॉर्ड 4.62 करोड़ मतदान किया। मतदान के बाद आए परिणामों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को यहां 4-2 से जीत हासिल हुई। भारत के विपरित अमेरिका में एक स्थान पर मतदान खत्म होने के बाद वहां के परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं।
एफबीआई ने हिलेरी क्लिंटन को क्लीन चिट देते हुए आज कहा कि विदेश मंत्री रहने के दौरान हिलेरी द्वारा निजी ईमेल सर्वर के इस्तेमाल के मामले में नई जांच के बाद उसने अपनी पहले की राय में बदलाव नहीं किया है। इस घटनाक्रम को अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के लिए पासा पलटने वाला माना जा रहा है।