Advertisement

Search Result : "भारी जुर्माना"

सु्ब्रत राय को अंतरिम राहत मिली, तुरंत जेल जाने से बच गए

सु्ब्रत राय को अंतरिम राहत मिली, तुरंत जेल जाने से बच गए

सहारा समूह प्रमुख सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को ही नाटकीय घटनाक्रम के बाद अंतरिम राहत मिल गई हैै। अब उन्हें तुरंत जेल जाने की जरुरत नहीं। सरेंडर करने के लिए कोर्ट ने राय को 30 सितंबर तक की मोहलत दे दी है। इससे पहले शुक्रवार को ही कोर्ट ने उन्हें तुरंत जेल भेजे जाने का आदेश दे दिया था।
रूस: संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति पुतिन की पार्टी को मिली भारी जीत

रूस: संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति पुतिन की पार्टी को मिली भारी जीत

राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की युनाइटेड रशिया पार्टी को देश के संसदीय चुनाव में आसान और बड़ी जीत हासिल हुई है। यह नतीजा साल 2018 में पुतिन के चौथी बार राष्ट्रपति बनने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
हरियाणा : सुभाष चंद्रा की कंपनी का जुर्माना माफ किए जाने से अभिमन्यु नाराज

हरियाणा : सुभाष चंद्रा की कंपनी का जुर्माना माफ किए जाने से अभिमन्यु नाराज

कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे को लेकर कैबिनेट मीटिंग में बवाल हुआ। सांसद सुभाष चंद्रा की कंपनी पर लगने वाला जुर्माना माफ किए जाने का वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विरोध किया। इसके बाद कैप्टन अभिमन्यु बीच में ही कैबिनेट मीटिंग छोड़कर चले गए। इस बीच, सरकार ने सांसद सुभाष चंद्रा की कंपनी एस्सेल इन्फ्रा प्रोजेक्ट को 6 महीने का एक्सटेंशन देने का फैसला कर लिया है। लेकिन प्रोजेक्ट में हुई देरी के लिए कंपनी को 10 के बजाय 20 लाख रुपए प्रति सप्ताह और 9.25 प्रतिशत के बजाय 11 प्रतिशत की दर से ब्याज भी चुकाना होगा।
ज्यादा दिन किताब रखने पर जुर्माना, जेल की सजा भी हो  सकती है

ज्यादा दिन किताब रखने पर जुर्माना, जेल की सजा भी हो सकती है

अमेरिका के एक पुस्तकालय ने अपनी लापता पुस्तकों की करीब दो लाख डालर की लागत को वसूलने की कोशिश के तहत तय अवधि से अधिक पुस्तकें रखने वालों को जुर्माने और जेल की सजा देने का फैसला किया है। यह कदम कई भुलक्कड़ लोगों को परेशानी में डाल सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से हाल बेहाल, जाम में फिर फंसे केरी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से हाल बेहाल, जाम में फिर फंसे केरी

भारी बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर ठप हो गए हैं। सड़कों पर जलजमाव है और जबरदस्त ट्रैफिक जाम लगा है। बुधवार सुबह से ही दिल्ली में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी, साउथ और साउथ-ईस्ट एनसीआर के साथ दिल्ली, भिवानी, रोहतक, इंदिरा गांधी हवाई अड्डा, द्वारका, आरके पुरम, गुड़गांव, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा में बारिश जारी रहेगी। बारिश से जलभराव होने के कारण अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जॉन केरी ट्रैफिक जाम में फंस गए।
भ्रामक विज्ञापन पर सेलिब्रिटी को भी होगी सजा

भ्रामक विज्ञापन पर सेलिब्रिटी को भी होगी सजा

अगर कोई सेलिब्रिटी भ्रामक विज्ञापन करता है और उससे आम लोगों का नुकसान होता है तो इस सेलिब्रिटी को सजा मिलेगी। केंद्र सरकार ने ऐसा ही मसौदा तैयार किया है जिसके तहत भ्रामक विज्ञापन करने वाली सेलिब्रिटी पर 50 लाख रूपये तक का जुर्माना और पांच साल तक की सजा हो सकती है। इस मसौदे को मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाले अंतर-मंत्रालय पैनल में विचार के लिए रखा जाएगा।
पाकिस्तान: इमरान की शादी की झूठी खबरें चलाने पर 13 टीवी चैनलों पर जुर्माना

पाकिस्तान: इमरान की शादी की झूठी खबरें चलाने पर 13 टीवी चैनलों पर जुर्माना

पाकिस्तान में मीडिया की निगरानी करने वाली संस्था ने पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान की तीसरी शादी के संबंध में गलत खबरों को प्रसारित करने के लिए 13 टीवी चैनलों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
पांच राज्यों के चुनाव के लिए हेलीकॉप्टरों की भारी मांग

पांच राज्यों के चुनाव के लिए हेलीकॉप्टरों की भारी मांग

अगले वर्ष जनवरी से लेकर मई तक देश में पांच राज्यों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए विभिन्न पार्टियों ने हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पिछले चुनावों की तरह इस बार भी सबसे अधिक हेलीकॉप्टर भारतीय जनता पार्टी ही बुक कराएगी क्योंकि सबसे अधिक स्टार प्रचारक भी उसके पास ही हैं।
‘पाकिस्तान नरक नहीं’ कहना अभिनेत्रा राम्या को पड़ा भारी, देशद्रोह का मामला दर्ज

‘पाकिस्तान नरक नहीं’ कहना अभिनेत्रा राम्या को पड़ा भारी, देशद्रोह का मामला दर्ज

‘पाकिस्तान नरक नहीं है’ और ‘वहां के लोग भी हमारी ही तरह हैं’ जैसी टिप्पणी करने पर अभिनेत्री से नेता बनी राम्या विवादों में फंस गई हैं। कर्नाटक की एक अदालत में अर्जी देकर उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि राम्या की टिप्पणी से भारतीय देशभक्तों का अपमान हुआ है। हालांकि राम्या ने कहा है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है इसलिए वह कतई माफी नहीं मांगेगीं।
गायों का राग अालापने वाली सरकार ने गायों के बजट में की भारी कटौती

गायों का राग अालापने वाली सरकार ने गायों के बजट में की भारी कटौती

केंद्र की वर्तमान सरकार भले ही गौ रक्षा और गायों को लेकर जितनी भी हायतौबा मचाए मगर असलियत में यह सरकार गाय ही नहीं किसी भी जानवर की देखभाल को लेकर संवेदनशील नहीं है। यह आरोप किसी और ने नहीं पर्यावरण और वन मंत्रालय के तहत आने वाले एनिमल वेलफेयर बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने लगाया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement