सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में हुए 62 एनकाउंटर मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। यह आदेश्ा अदालत ने पांच दर्जन से ज्यादा लोगों के इस एनकाउंटर पर फर्जी होने का शक बढ़ता देख कर दिया है।
रोड रेज मामले में सोमवार को मणिपुर की एक ट्रॉयल कोर्ट ने सीएम बीरेन सिंह के बेटे अजय मिताई को पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। रोड रेज का यह मामला 2011 का है।
मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में आतंकियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में क्षेत्रीय सेना के चार जवान घायल हो गए। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। घायल जवानों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें भारतीय वायुसेना के हैलीकॉप्टर के जरिए लेमाखोंग स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया है।
मणिपुर में भाजपा नीत सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया है। 60 सदस्यीय विधान सभा में एन बीरेन सिंह की सरकार के पक्ष में 32 और विपक्ष में 27 वोट पड़े।
मणिपुर में करीब पांच माह से जारी यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) की आर्थिक नाकेबंदी आज मध्यरात्रि से समाप्त हो गई है। केंद्र, राज्य सरकार और नगा समूहों की बातचीत के बाद एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया है।