Advertisement

Search Result : "महेंद्र यादव"

उबर रेप केस: ड्राईवर शिव कुमार बलात्‍कार का दोषी करार

उबर रेप केस: ड्राईवर शिव कुमार बलात्‍कार का दोषी करार

दिल्ली की एक अदालत ने आज उबर कैब के एक ड्राईवर को 25 वर्षीय महिला एग्जीक्यूटिव के साथ टैक्सी में बलात्कार करने और उसकी जान को खतरे में डालने का दोषी ठहराया है। इस मामले में ड्राईवर शिव कुमार यादव को अधिकतम सजा उम्र कैद की सजा हो सकती है। इसकी सजा पर 23 अक्‍टूबर को सुनवाई होगी।
धोनी ने खराब फार्म से जूझ रहे रैना का बचाव किया

धोनी ने खराब फार्म से जूझ रहे रैना का बचाव किया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में खराब फार्म से जूझ रहे सुरेश रैना का बचाव करते हुए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उसे बड़े शाट्स खेलने से पहले क्रीज पर खुद को थोड़ा समय देने की सलाह दी है।
पहले दो टेस्ट के लिए जडेजा की वापसी, अरविंद नया चेहरा

पहले दो टेस्ट के लिए जडेजा की वापसी, अरविंद नया चेहरा

हरफनमौला क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने लगभग 14 महीने के बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी की जबकि चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम में और कोई बदलाव नहीं किया। वहीं चोटिल रविचंद्रन अश्विन को भी इस दौर में जगह मिली है, हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो एकदिवसीय मैच वह नहीं खेलेंगे।
विकास के विरोधाभास में अटका बिहार

विकास के विरोधाभास में अटका बिहार

पटना हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही यात्रियों का इंतजार कर रहे टैक्सी‍, ऑटो रिक्शा‍ वालों ने पूछा कि कहां चलना है। कुछ न बोलते हुए जब आगे बढ़ा तो एक रिक्शा‍ वाला मिला और बोला कहां चलना है साहब, मैंने कहा बोरिंग रोड। बोला छोड़ दूंगा। खैर मुझे बोरिंग रोड तो जाना नहीं था लेकिन मैंने सोचा रिक्शा‍ से चलते कुछ चुनावी माहौल का जायजा लिया जाए। छपरा का रहने वाला रिक्शा‍ चालक कमलेश से जब पूछा कि बिहार में चुनाव है और कहीं कोई शोर नहीं हो रहा कही कोई बड़े-बड़े पोस्टर नहीं दिखाई पड़ रहा है। कमलेश बोला कि साहब यह एयरपोर्ट का इलाका है जब आप शहर में जाएंगे तो हालात बदले हुए नजर आएंगे। खैर कमलेश ने बताया कि साहब किसी की लहर नहीं है कौन चुनाव जीतेगा कह पाना मुश्किल है। मैंने पूछा क्यों‍, कमलेश कहता है कि विकास का जो मुद्दा भारतीय जनता पार्टी का है तो वही मुद्दा तो नीतीश कुमार का रहा है। आज बिहार में जो विकास हुआ है वह नीतीश कुमार की ही बदौलत हुआ है।
बिहार निश्चित ही चुनौती, पर जीत तय- अमित शाह

बिहार निश्चित ही चुनौती, पर जीत तय- अमित शाह

बिहार विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजर है। चुनाव परिणाम जो भी हो लेकिन सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। मुख्य‍ मुकाबला भाजपानीत राजग और महागठबंधन (जदयू, राजद, कांग्रेस) के बीच है। लोकसभा चुनाव के बाद राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जीत की लय (दिल्ली को छोडक़र) बरकरार रखने के लिए भाजपा कड़ी मेहनत कर रही है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आश्वत हैं कि इस चुनाव में भी जीत निश्चित है। शाह के व्यस्त कार्यक्रमों के बीच आउटलुक के विशेष संवाददाता ने पटना में विस्तार से बात की। पेश है प्रमुख अंश-
मुलायम से मोर्चा लेने वाले आईपीएस पर विजिलेंस का छापा

मुलायम से मोर्चा लेने वाले आईपीएस पर विजिलेंस का छापा

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का स्टिंग करने वाले यूपी के निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के लखनऊ स्थित घर पर विजलेंस टीम ने छापा मारा है। अमिताभ ठाकुर ने इसे बदले की कार्रवाई करार देते हुए कहा है कि मुख्‍यमंत्री के इशारे पर उन्‍हें फंसाया जा रहा है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही अमिताभ ठाकुर ने विजिलेंस विभाग के निदेशक के खिलाफ गलत दस्‍तावेजों के जरिये फंसाने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
स्टिंग में घूस लेते दिखे मंत्री, नीतीश ने लिया इस्‍तीफा

स्टिंग में घूस लेते दिखे मंत्री, नीतीश ने लिया इस्‍तीफा

एक स्टिंग ऑपरेशन में रिश्‍वत लेते दिखाए जाने के बाद बिहार के नगर विकास मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्‍तीफा ले लिया है। बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले मंत्री का स्टिंग सामने अाने से नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
रोहित का शतक फिर बेकार, दक्षिण अफ्रीका 5 रनों से जीता

रोहित का शतक फिर बेकार, दक्षिण अफ्रीका 5 रनों से जीता

रोहित शर्मा के शतक के बावजूद कानपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच रनों से हार दिया। पिछले 10 दिन में यह दूसरा मौका है जब रोहित के शतक के बावजूद भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जबाव में भारत निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन ही बना पाया। इस हार के साथ कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी और टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement