पहले चरण में, लखनऊ मेट्रो 8.5 किमी के रूट पर अमौसी एअरपोर्ट से चारबाग़ रेलवे स्टेशन के बीच दौड़ेगी। ये सेक्शन मेट्रो के 23 किमी लम्बे नार्थ-साउथ गलियारे का प्रथम हिस्सा है, जिसमें करीब 6,800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
राम रहीम के समर्थकों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस के दो डिब्बो को आग के हवाले कर दिया है। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक बस में आग लगाने की खबर है।
बुधवार को जारी की गई नई मेट्रो रेल नीति को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने इस नीति को जनविरोधी करार दिया है।
केंद्र सरकार ने आज देश भर के कई शहरों में मेट्रो ट्रेन के विस्तार के लिए नई मेट्रो रेल नीति को मंजूरी दे दी। यह मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दी गई।
हाल ही में रेलवे के खाने को लेकर संसद में कैग रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसमें बताया गया कि ट्रेनों में मिलने वाला खाना खाने लायक नहीं है। संसद में इस रिपोर्ट को पेश हुए ज्यादा दिन नहीं बीते थे कि यूपी के यात्रियों ने इसका सबूत भी दे दिया।
यूपी के फर्रुखाबाद इलाके में एक मुस्लिम परिवार के 10 सदस्यों के साथ मारपीट और लूट की वारदात से कानून-व्यवस्था की स्थिति फिर सवालों के घेरे में आ गई है। इससे पहले हरियाणा भी ट्रेन में भीड़ ने ईद की खरीदारी से लौट रहे जुनैद नाम के युवक को पीट-पीटकर मार दिया था।