सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद शतक जमाकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को आज नौ विकेट से जीत दिलाई।
राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा के बीच पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी को नए विचारों और पीढ़ी के बदलाव की जरूरत है। सिंह ने राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सत्ता में वापसी कराने का जरूरी कौशल पार्टी उपाध्यक्ष में है।
राजनीति में लगातार हाशिए पर जा रही कांग्रेस पार्टी को दोबारा जीत के रास्ते पर लाने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की कमान अब उपाध्यक्ष राहुल गांधी संभालने वाले हैं। कई कांग्रेसी नेताओं की राय है कि पार्टी को नए सिरे से खड़े करने के लिए कई अहम बदलाव की आवश्यकता है।
इस साल दुर्गा पूजा में कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं की इच्छा पूरी होती दिख रही है जो प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने के लिए प्रयासरत थे। सूत्रों पर अगर भरोसा किया जाए तो इस प्रियंका गांधी दुर्गा पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सियासत में पदार्पण करेगी।
अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रही केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को वोट न देने का खामियाजा इस संसदीय सीट के साथ-साथ रायबरेली की भी जनता को भुगतना पड़ सकता है। सरकार अमेठी और रायबरेली से दो बड़ी परियोजनाओं को कहीं और शिफ्ट कराने के बारे में विचार कर रही है।
बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेताओं मेंं शुमार ओम पुरी ने पीएम नरेंद्र मोदी का जमकर गुणगान करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने के बारे में सोच रही हैं। जबकि राहुल प्रधानमंत्री के पद के लायक नहीं हैंं। हम मूर्ख हैं क्या? कांग्रेस में प्रणब मुखर्जी इतने अनुभवी और बड़े नेता हैं। वे इतने वक्त तक कांग्रेस में रहे हैं। आपका बेटा प्रधानमंत्री बन सके, इसलिए आपने उन्हें प्रेसिडेंट बनवा दिया।'
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। उनको अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों का कहना हैै कि गांधी परिवार में एक राय बन चुकी है कि राहुल को अब पार्टी का अध्यक्ष बना दिया जाए।
पंजाब से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैप्टन अमरिंदर सिहं ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी थक चुकी हैं। उन्हें राहुल गांधी को पार्टी की कमान पूरी तरह सौंप देनी चाहिए। इस तरह अमरिंदर भी कांग्रेस नेताओं की उस जमात में शामिल हो गए हैं, जो कांग्रेस की टॉप लीडरशिप में बदलाव की आवाज बुलंद कर रहे हैं।