उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। इस बात की अटकलें कई दिनों से चल रही थी। अंततः गुरुवार को जोशी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थामने वाली रीता बहुगुणा पर जमकर निशाना साधा है। राज बब्बर ने कहा कि रीता बहुगुणा के परिवार का इतिहास ही पाले बदलने का है। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा गद्दारों की फौज जुटा रही है।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से ऐन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि पार्टी विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज होती जा रही हैं।
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का पार्टी में महत्व बढ़ने लगा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान बहुगुणा सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे थे। यही नहीं शाह की केदारनाथ यात्रा में भी बहुगुणा साथ ही रहे जबकि प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को यात्रा से दूर रखा गया।
फीस जमा नहीं कर पाने पर स्थानीय स्कूल द्वारा एक बच्चे को दाखिला देने से इनकार करने पर बंबई उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने किस्त में फीस लेने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर यह संभव नहीं है तो वह खुद अपनी जेब से बच्चे की फीस जमा करने के लिए तैयार हैं।
मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड से अधिक सुंदर पर्वतीय क्षेत्र, विविधता की संस्कृति, भोली भाली संघर्षशील जनता संपूर्ण विश्व में अदभु,त है। स्विट्जरलैंड से कई गुना बेहतर हिम शृंखला हिमालय में है। आजादी के बाद इस क्षेत्र को आवश्यकता और आकांक्षाओं के अनुरूप आर्थिक प्रगति के लाभ नहीं मिले। उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहने पर उत्तराखंड के लोगों को रोजगार सहित विभिन्न सुख-सुविधाओं की कमी खलती रही। इसीलिए बड़े संघर्ष के बाद उत्तराखंड को छत्तीसगढ़ और झारखंड के साथ अलग राज्य का दर्जा मिला।
उत्तराखंड कांग्रेस ने आज हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले नौ पार्टी विधायकों में से एक विजय बहुगुणा के पुत्र साकेत तथा एक अन्य नेता को सार्वजनिक रूप से पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया।