Advertisement

Search Result : "विज्ञान भारती"

पीएसएलवी ने स्कैटसैट-। और सात अन्य उपग्रह कक्षा में स्थापित किए

पीएसएलवी ने स्कैटसैट-। और सात अन्य उपग्रह कक्षा में स्थापित किए

अपने अब तक के सबसे लंबे अभियान के तहत भारत के सबसे अहम प्रक्षेपणयान पीएसएलवी ने सोमवार को आठ उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण करने के बाद उन्हें दो अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित कर दिया। इन आठ उपग्रहों में भारत का एक मौसम उपग्रह स्कैटसैट-। और अन्य देशों के पांच उपग्रह भी शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस ए‍ेतिहासिक सफलता पर इसरो को बधाई दी है।
सोमनाथ भारती गिरफ्तार, एम्स के सुरक्षा गार्डों से मारपीट का आरोप

सोमनाथ भारती गिरफ्तार, एम्स के सुरक्षा गार्डों से मारपीट का आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को एम्स के सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरएस रावत की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें भारती और उनके समर्थकों के खिलाफ एम्स की संपत्ति क्षतिग्रस्त करने और सुरक्षा गार्डों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया। भारती ने आरोपों से इनकार किया है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय पर 15 खंडो में पुस्तक, मोदी करेंगे विमोचन

पं. दीनदयाल उपाध्याय पर 15 खंडो में पुस्तक, मोदी करेंगे विमोचन

भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशताब्दी वर्ष को अविस्मरणीय बनाने के लिए जुट गया है। इस साल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100 वीं जयंती है। एकात्म मानवतावाद का सिद्धांत देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सामाजिक-राजनैतिक दर्शन के लिए जाना जाता है। भारतीयज जनता पार्टी के वैचारिक संरक्षक-परामर्शदाता के लिए पार्टी दृढ़ प्रतिज्ञ है। संघ उनके नाम को घर-घर में पहुंचाना चाहता है।
गंगा की सफाई पर बवाल, मोदी सरकार के दो मं‍त्रालय आपस में भिड़े

गंगा की सफाई पर बवाल, मोदी सरकार के दो मं‍त्रालय आपस में भिड़े

गंगा नदी की सफाई पर पीएम मोदी के दो मंत्रालय अब भिड़ गए हैं। यह फसाद गंगा की सफाई के संबंध में एक दूसरे के अधिकारों को लेकर है। भाजपा की तेज तर्रार नेता उमा भारती के नेतृत्व में जल संसाधन मंत्रालय गंगा नदी की सफाई के लिए मौजूदा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरह अधिकार देने के लिए नए प्राधिकरणाें का गठन करना चाहता है। लेकिन नए मंत्री अनिल माधव दवे का पर्यावरण मंत्रलय इसके विरोध में सामने आ गया है।
कड़ी चुनौती के बावजूद सुनील भारती को राजस्व बढ़ने का भरोसा

कड़ी चुनौती के बावजूद सुनील भारती को राजस्व बढ़ने का भरोसा

रिलायंस जियो इंफोकॉम के बाजार में प्रवेश के साथ ही टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण कई कंपनियों के राजस्व पर भी इसका असर दिखाई देगा। पर, भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को भरोसा है कि रिलायंस जियो की कड़ी चुनौती के बावजूद उनकी कंपनी का बाजार में राजस्व हिस्सा मार्च 2018 तक बढ़ जायेगा।
प्रसार भारती कल से शुरू करेगा बलूची भाषा वेबसाइट

प्रसार भारती कल से शुरू करेगा बलूची भाषा वेबसाइट

लोक प्रसारक प्रसार भारती कल आकाशवाणी की बलूची सेवा के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप की शुरूआत करेगी जिसके माध्यम से दुनियाभर में इस भाषा को बोलने वालों तक पहुंच बनाई जा सकेगी।
खेल विज्ञान से जुड़ा कारोबार करेंगे बिंद्रा

खेल विज्ञान से जुड़ा कारोबार करेंगे बिंद्रा

ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा ने कल आधिकारिक तौर पर निशानेबाजी से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए अपनी भविष्य की योजनाओं का भी खुलासा किया और अब उनका लक्ष्य खेल विज्ञान से संबंधित कारोबार करना है जिसमें फिटनेस और चिकित्सा भी शामिल हैं।
प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने कहा, इस्तीफे के बारे में सोच रहा हूं

प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने कहा, इस्तीफे के बारे में सोच रहा हूं

प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार का कार्यकाल अगले साल फरवरी में पूरा होगा लेकिन उन्होंने आज कहा कि वह इस्तीफा देने के बारे में दृढ़तापूर्वक विचार कर रहे हैं।
प्रसार भारती में सरकार की जगह सुनील अरोड़ा हो सकते हैं सीईओ

प्रसार भारती में सरकार की जगह सुनील अरोड़ा हो सकते हैं सीईओ

प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार को पदमुक्त किए जाने की ख्रबरें हैं। कहा जा रहा है कि प्रसार भारती के अन्य ऑफिसरों के साथ पटरी न बैठने और कई विवाद के बाद वेंकैया नायडु ने यह कदम आखिरकार उठा ही लिया। जो काम अरुण जेटली ने नहीं किया वह वेंकैया ने तेजी दिखाते हुए कर दिया।
कभी समर्थकों से घिरी रहने वाली उमा भारती आज पड़ गईं अकेली

कभी समर्थकों से घिरी रहने वाली उमा भारती आज पड़ गईं अकेली

कभी भाजपा की फायर ब्रांड नेता रहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती हमेशा भीड़ से घिरी रहती थीं। जहां जातीं समर्थकों का हुजूम उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ता था। लेकिन आज स्थिति बिल्कुल उलट गई है। उमा भारती अब हर जगह अकेली दिखाई देती हैं। केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद आगे पीछे रहने वाले समर्थक नदारद हैं। और तो और देश के किसी हिस्से में पहुंचने पर स्वागत के लिए समर्थकों का जो हुजूम उमड़ पड़ता था आज वह भी कहीं दिखाई नहीं देता।
Advertisement
Advertisement
Advertisement