अपनी तीन दिवसीय ब्रिटेन यात्रा संपन्न कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तुर्की के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री तुर्की में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए ब्रिटेन की अपनी पहली यात्रा पर लंदन पहुंच चुके हैं। इस यात्रा के दौरान अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरूआत वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन के साथ वार्ता से करेंगे।
कई साल पहले ग़ुम होकर पाकिस्तान पहुंची मूक बधिर लड़की गीता आज भारत लौट आई है। लेकिन उसने अपने कथित परिवार को पहचानने से इंकार कर दिया है। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की वजह से गीता का मामला मीडिया में प्रमुखता से उठा था और आज वह अपने देश लौटने में कामयाब रही है। इस प्रकरण ने भारत और पाकिस्तान की जनता के दिलों को जोड़ने का काम भी किया है।
करीब एक दशक पहले दुर्घटनावश सीमा पार कर पाकिस्तान चली गई और वहीं रह रही मूक-बधिर भारतीय लड़की गीता कल भारत वापस आएगी। इस संबंध में दोनों देशों की सरकारों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आज मुंबई में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की पुस्तक के विमोचन समारोह को लेकर काफी हंगामा किया। कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था आॅब्जर्वर एंड रिसर्च फाउंडेशन के सुधींद्र कुलकर्णी पर कालिख पोत दी। इससे पहले मशहूर गजल गायक गुलाम अली का कंसर्ट भी शिवसेना के विरोध के चलते रद्द करना पड़ा था।
सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसे बुधवार को समाप्त कालाधन अनुपालन सुविधा के तहत किए गए 638 खुलासों के जरिये 3,770 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। वित्त मंत्रालय ने सीबीडीटी द्वारा सौंपे गए आंकड़ों के आधार पर जारी एक बयान में कहा अनुपालन सुविधा के तहत विदेश में गैरकानूनी तौर पर जमा 3,770 करोड़ रुपये के बारे में खुलासे से जुड़े 638 हलफनामे मिले। इन आंकड़ों पर अंतिम मिलान बाकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयरलैंड और अमेरिका की हफ्ते भर की यात्रा के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। मोदी ने भारत रवाना होने से पहले ट्वीट किया, मेरे अमेरिकी दौरे ने हमारे संबंधों की विशिष्ट गहराई और विविधता जाहिर की। मुझे कई कार्यक्रमों में शामिल होने का सुअवसर मिला, जिनमें से प्रत्येक ने कई सकारात्मक नतीजे दिए। इनका भारत को लाभ मिलेगा। अपने शानदार स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए उन्होंने अमेरिकी जनता को धन्यवाद दिया है।
भारत, अमेरिका और जापान के बीच बुधवार विदेश मंत्री स्तर की पहली बैठक होगी जो एशिया प्रशांत क्षेत्र की तीन शक्तियों की गोलबंदी प्रतिबिंबित करती है जबकि अधिकारियों का कहना है कि इसका लक्ष्य क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और जापानी विदेश मंत्री फुमियो किशीदा संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर मिलेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने अमेरिका की यात्रा को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। पार्टी ने आज कहा कि जदयू और राजद उन्हें बिहार चुनाव प्रचार से दूर रखना चाहते थे जिस वजह से हो सकता है कि उन्हें जबरदस्ती छुट्टी पर भेजा गया हो।