आतंकी बुरहान की मौत पर जम्मू कश्मीर में हिंसा जारी है। विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या 32 हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा कर मंगलवार को दिल्ली लौटे और तुरंत उन्होंने सुबह दस बजे आला मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर घाटी का जायजा लिया। कश्मीर में चार दिनों से हो रहे हिंसक प्रदर्शन पर आला अधिकारियों ने पीएम मोदी को रिपोर्ट दी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका दौरा निरस्त हो गया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत राजग सरकार अधिक जीडीपी दिखाने के लिए आंकड़ों में हेरफेर कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आर्थिक प्रगति जमीन पर नहीं दिख रही है।
इसी सप्ताह मंगोलिया में हो रहे ग्यारहवें आसेम सम्मेलन में आतंकवाद समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे।
यौन उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी टेरी के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत देते हुए एक बार फिर उन्हें विदेश जाने की अनुमति दे दी।
प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी चार अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के तहत गुुरुवार को मोजांबिक पहुंच गए। मोदी का यह दौरा अफ्रीका महाद्वीप के साथ संबंधों को मजबूत करने, खासकर आर्थिक रिश्तों और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को प्रगाढ़ बनाने पर केंद्रित है।
वेस्टइंडीज दौरे में टेस्ट सीरिज के दौरान दो टेस्ट कोई भारतीय कप्तान नहीं जीत पाया है। विराट कोहली आगामी सीरिज में क्या यह उपलब्धि हासिल कर पाएंगे।
कांग्रेेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश से स्वदेश वापस आ चुके हैं। अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश और कांग्रेस का भविष्य मसले पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में उतरने का मन बना चुकी हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के संक्षिप्त लेकिन उत्साहजनक भाषण में अपने साथी खिलाडि़यों के लिये वेस्टइंडीज दौरे से शुरू होने वाले आगामी व्यस्त कार्यक्रम से पहले बिलकुल सरल संदेश है, खेलते हुए लुत्फ उठाना बहुत महत्वपूर्ण है और अगर आप एक दूसरे का समर्थन करोगे तो अंतत: सफलता आपके कदम चूमेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति के आगामी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रबल दावेदार और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंत्री रहने के दौरान निजी ईमेल का इस्तेमाल किए जाने के मामले की जांच के तहत एफबीआई ने उनसे करीब साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की।