Advertisement

Search Result : "विदेश निति"

पीएमओ इंडिया वेबसाइट बहुभाषी बनी

पीएमओ इंडिया वेबसाइट बहुभाषी बनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pmindia.gov.in अब बहुभाषी हो गई है। अंग्रेजी और हिन्‍दी के साथ-साथ अब से यह वेबसाइट छह क्षेत्रीय भाषाओं बंगाली, गुजराती, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलगू में भी उपलब्‍ध होगी। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने इस वेबसाइट का विधिवत शुभारंभ किया।
अफ्रीकियों पर हमला: वी के सिंह बोले, मीडिया ने मामूली झड़प को बढ़ा कर दिखाया

अफ्रीकियों पर हमला: वी के सिंह बोले, मीडिया ने मामूली झड़प को बढ़ा कर दिखाया

केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने रविवार को दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में अफ्रीकी नागरिकों पर हुए हमले मामूली झड़प थे जिसे मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। हालांकि इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की। जिसके बाद राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस ने राजधानी में अफ्रीकियों पर हुए ताजा हमलों के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ चार अन्य को हिरासत में लिया है।
एनएसजी के लिए भारत के प्रयास में अड़ंगा डालने पर अमेरिका ने पाक को झिड़का

एनएसजी के लिए भारत के प्रयास में अड़ंगा डालने पर अमेरिका ने पाक को झिड़का

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बनने के भारत के प्रयास का विरोध कर रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने झिड़कते हुए बताया है कि भारत का यह प्रयास हथियारों की दौड़ के बारे में नहीं, बल्कि परमाणु उर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के बारे में है।
कांगो नागरिक हत्या मामला: अफ्रीकी देश में भारतीयों पर हमला

कांगो नागरिक हत्या मामला: अफ्रीकी देश में भारतीयों पर हमला

कांगो की राजधानी किंशासा में भारतीय दुकानों और प्रतिष्ठानों पर हमला किया गया और गोलियां चलाई गईं जिसमें दो भारतीय घायल हो गए। माना जा रहा है कि यह हमला राजधानी दिल्ली में कांगो के एक नागरिक की हत्या की प्रतिक्रिया में किया गया जिसपर हाल में अफ्रीकी राजदूतों ने नाराजगी जताई थी।
ईरान से भारत के मजबूत होते संबंधों पर अमेरिका की गहरी निगाह

ईरान से भारत के मजबूत होते संबंधों पर अमेरिका की गहरी निगाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान यात्रा से भारत-ईरान के मजबूत होते रिश्तों पर अमेरिका बेहद करीब से नजर रख रहा है। चाबहार बंदरगाह के लिए 50 करोड़ डॉलर निवेश की भारत की घोषणा को लेकर ओबामा सरकार ने सांसदों से कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ भारत के बढ़ते रिश्तों पर बहुत करीब से निगाह रख रहा है और देखेगा कि क्या इसके कानूनी पहलु और जरूरतें पूरी की गई हैं या नहीं।
मोदी की ईरान यात्रा से पहले आकाशवाणी का फारसी सेवा के लिए ऐप

मोदी की ईरान यात्रा से पहले आकाशवाणी का फारसी सेवा के लिए ऐप

ऑल इंडिया रेडियो के विदेश सेवा प्रभाग की फारसी सेवा एक मल्टीमीडिया वेबसाइट और मोबाइल ऐप शुरू कर रही है। यह पहल ऐसे समय में की जा रही है जब रविवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान यात्रा शुरू हो रही है।
ब्रिटेन ने दिखाया भारत को ठेंगा, नहीं निर्वासित करेगा माल्या को

ब्रिटेन ने दिखाया भारत को ठेंगा, नहीं निर्वासित करेगा माल्या को

भारत के बैंकों का हजार करोड़ रुपया डकार कर ब्रिटेन भागा भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या शायद आसानी से भारत के हाथ नहीं लगेगा। भारत ने माल्या का पासपोर्ट रद्द करने के बाद ब्रिटेन की सरकार से अनुरोध किया था कि उसे देश से निर्वा‌सित कर दिया जाए मगर ब्रिटेन ने माल्या को निर्सासित करने से मना कर दिया है।
हिलेरी को झटका, वेस्ट वर्जीनिया प्राइमरी में सैंडर्स की जीत

हिलेरी को झटका, वेस्ट वर्जीनिया प्राइमरी में सैंडर्स की जीत

वरमोंट से सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने राष्ट्रपति पद के चुनाव की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन को झटका देते हुए वेस्ट वर्जीनिया प्राइमरी के चुनाव में जीत दर्ज कर ली। सैंडर्स ने 15 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ यह जीत दर्ज की। हालांकि इसके बावजूद पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करती नजर आ रही हैं।
युद्ध अपराध सुनवाई पर पाक की टिप्पणी पर बांग्लादेश ने जताई आपत्ति

युद्ध अपराध सुनवाई पर पाक की टिप्पणी पर बांग्लादेश ने जताई आपत्ति

बांग्लादेश ने आज पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया और युद्ध अपराधों की सुनवाई पर पाक की टिप्पणी का विरोध किया। 1971 के युद्ध अपराधों के सिलसिले में जमात-ए-इस्लामी प्रमुख मोतिउर रहमान निजामी की मौत की सजा की पुष्टि के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर इस्लामाबाद की ओर से नकारात्मक टिप्पणी की गई थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement