चेन्न्ई में बाढ़ पीड़ितों के हालात का जायजा लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी की प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो से जारी एक तस्वीर पर विवाद खड़ा हो गया।
राहुल गांधी ने असहिष्णुता के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पिछले दिनों विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह के दिए एक बयान का जिक्र किया। राहुल ने कहा, सरकार के एक मंत्री दलितों की तुलना कुत्ते से करते हैं और प्रधानमंत्री मोदी उन्हें अपनी सरकार में मंत्री बनाए रखते हैं।
अत्यधिक विदेश यात्राओं को लेकर विपक्ष के निशाने पर चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पेरिस रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री पिछले सप्ताह ही अपने चार दिन के मलेशिया और सिंगापुर दौरे से लौटे थे।
बिहार चुनाव में कामयाबी हासिल करने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब पश्चिमी यूपी की पदयात्रा पर निकल चुके हैं। आज सहारनपुर से पदयात्रा की शुरुआत करते ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। रहुल गांधी ने किसानों से कहा, प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं, मैं आपसे मिलने खेत पहुंच रहा हूं।
पाकिस्तान से महीने भर पहले भारत लौटी गीता के माता-पिता की तलाश जारी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि दो और परिवारों ने दावा किया है कि वे गीता के परिजन हैं। लेकिन इस मूक-बधिर लड़की ने इनमें से एक परिवार की तस्वीरें पहचानने से इंकार कर दिया है।
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारतीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया। आसियान सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी की जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात के वक्त तिरंगा उल्टा लटका दिखा। बताया जाता है कि इस भूल के लिए जापान के अधिकारियों ने माफी मांगी और फिर तिरंगे को सीधा कर दोनों पीएम फोटो के लिए आए। लेकिन तब तक विवाद खड़ा हो चुका था।
तमिलनाडु में तेज बारिश और उसके कारण हुई घटनाओं में मरने वालों की संख्या 120 हो गई है। इस बीच चेन्नई में रात भर बारिश हुई है जिससे और बाढ़ आने की आशंका बढ़ गयी है। हालांकि आज दिन में धूप निकली मगर मौसम कार्यालय ने 21 नवंबर को राज्य में फिर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। आज पटना के गांधी मैदान में 28 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण करने के बाद नीतीश कुमार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया। लालू के दूसरे बेटे तेज प्रताप को स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेदारी मिली है जबकि गृह जैसा अहम विभाग नीतीश कुमार ने अपने पास रखा है। लालू के दोनों बेटों को तीन-तीन विभागों के साथ मंत्री बनाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए ब्रिटेन की अपनी पहली यात्रा पर लंदन पहुंच चुके हैं। इस यात्रा के दौरान अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरूआत वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन के साथ वार्ता से करेंगे।