Advertisement

Search Result : "विधानसभा में शक्ति परीक्षण"

ममता की शागिर्दी में खेल नीतियां बनाएंगे क्रिकेटर लक्ष्मीरतन

ममता की शागिर्दी में खेल नीतियां बनाएंगे क्रिकेटर लक्ष्मीरतन

चंद दिन पहले तक क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाने वाले लक्ष्मी रतन शुक्ला अब खेल मंत्रालय में अपने जौहर दिखाएंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पूर्व क्रिकेटर को खेल एवं युवा मामलों का मंत्री बनाया है। हावड़ा उत्तर विधानसभा सीट से चुने गये शुक्ला को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। ममता मंत्रिमंडल में वह सबसे मंत्री हैं। खेल मंत्री बनने वाले वे देश के पहले खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। ममता बनर्जी ने शुक्ला को खेल मंत्रालय सौंपकर न सिर्फ नई शुरुआत की है बल्कि अन्य राजनीतिक दलों को भी संदेश दे दिया है। यह बात अकसर उठती रही है कि खेल संघों और खेल मंत्रालय के शीर्ष पदों पर ऐसे व्यक्ति काबिज रहते हैं जो खेल के बारे में कुछ नहीं जानते। उम्मीद की जा रही है कि खेल मंत्रालय में लक्ष्मी रतन शुक्ला के आने से राज्य में खेलों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
न भरोसेमंद चेहरा और न जातीय समीकरण, कैसे लगेगी यूपी में कांंग्रेस की नैय्‍या पार

न भरोसेमंद चेहरा और न जातीय समीकरण, कैसे लगेगी यूपी में कांंग्रेस की नैय्‍या पार

कांग्रेस आलाकमान ने देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश को साधने के लिए बहुत से प्रयास किए हैं लेकिन उनमें से कोई अब तक कारगर नहीं हुआ है। अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पकड़ा है।
सहारनपुर रैली में दूसरे राज्यों से जुटाई गई भीड़- मायावती

सहारनपुर रैली में दूसरे राज्यों से जुटाई गई भीड़- मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जो रैली आयोजित की थी उसमें दूसरे राज्यों से भीड़ जुटाई गई थी।
उत्तर प्रदेश में भाजपा मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस में

उत्तर प्रदेश में भाजपा मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस में

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे या न करे इसको लेकर पार्टी असमंजस में है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि प्रदेश में पार्टी कोई चेहरा देगी या नहीं।
हरियाणा सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने लगाई जाट आरक्षण पर रोक

हरियाणा सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने लगाई जाट आरक्षण पर रोक

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा की भाजपा सरकार को झटका देते हुए हाल ही में सरकार द्वारा जाटों और पांच अन्य समुदायों को दिए गए आरक्षण पर रोक लगा दी। हरियाणा सरकार ने इन समुदायों को यह आरक्षण लंबे और हिंसक जाट आंदोलन के बाद दिया था।
अखिलेश के करीबी नेताओं को मिलेगा मंत्रिमंडल में मौका

अखिलेश के करीबी नेताओं को मिलेगा मंत्रिमंडल में मौका

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश के करीबी नेताओं सुनील सिंह साजन और आनंद भदौरिया को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
नौसेना जांच रही है अपने ‘तेजस’ की क्षमताएं

नौसेना जांच रही है अपने ‘तेजस’ की क्षमताएं

देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) के नौसेना के इस्तेमाल लायक प्रोटोटाइप्स एनपी-1 (ट्रेनर) और एनपी-2 (लड़ाकू) को रात में उड़ने में परेशानी न हो इसके लिए इन विमानों के रात्रिकालीन उड़ान परीक्षण किए जा रहे हैं।
कमजोर होती कांग्रेस का विकल्प बनेगा तीसरा मोर्चा

कमजोर होती कांग्रेस का विकल्प बनेगा तीसरा मोर्चा

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे जा रहे थे तो कई सीटों के लिए आवेदन ही नहीं आए। जो आए भी उनमें ज्यादातर खानापूर्ति के लिए थे अगर टिकट मिल गया तो चुनाव लड़ जाएंगे। कुल सीटों के लिए कांग्रेस से टिकट पाने वाले गंभीर उम्मीदवारों की संख्या‍ महज सौ के आसपास है जो वास्तव में पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताते हुए चुनाव लडऩा चाहते हैं।
बसपा के पूर्व सांसद भाजपा से जुड़े

बसपा के पूर्व सांसद भाजपा से जुड़े

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए दूसरे दलों के असंतुष्ट नेताओं को जोड़ना शुरु कर दिया है। इस क्रम में पार्टी ने बसपा के पूर्व सांसद जगदीश राणा को अपने साथ जोड़ लिया है।
जयललिता छठी बार बनीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री

जयललिता छठी बार बनीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री

अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता ने सोमवार को छठीं बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्य में 32 साल का इतिहास बदलते हुए जयललिता ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए आज शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में द्रमुक ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जबकि राज्य में अब तक विपक्ष के शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहने का चलन रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement