![कन्हैया का दावा, विमान में सहयात्री ने किया हमला](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/a8671fa78f356b1bac1882376406c7f1.jpg)
कन्हैया का दावा, विमान में सहयात्री ने किया हमला
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर एक बार फिर हमला हुआ है। छात्र संघ अध्यक्ष ने दावा किया कि पुणे से मुंबई जा रहे विमान में एक सहयात्री ने उनपर जानलेवा हमला किया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।