एक मई को दो भारतीय जवानों के साथ हुई बर्बरता के बाद खबर आई कि भारतीय सेना ने सात पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया है। कई खबरों में तो 10 जवानों को मारने की बात कही गई थी, जिसकी पुष्टि भारतीय सेना ने भी नहीं की। इस तरह के झूठ और अर्धसत्य प्रचारित कर मीडिया किससे बदला ले रहा है? आर्मी से पहले मीडिया खुद पाकिस्तान से बदला लेने पर उतारू है।
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को रॉ एजेंट बताकर पाकिस्तान में मौत की सजा सुनाने पर भारत ने विरोध व्यक्त किया है। विदेश सचिव एस जयशंकर ने सोमवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया और इस बारे में अपना विरोध पत्र सौंपा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री इवांका ट्रंप अपने पिता के अवैतनिक सलाहकार के तौर पर एक और पदभार संभालेंगी। व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि इवांका संघीय कर्मी के तौर पर अपने काम के लिए वेतन नहीं लेंगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में खड़े एक ट्रक पर चढ़े, हॉर्न बजाया और ट्रक चलाने की मुद्रा दिखाई। दरअसल यह सब उन्होंने वहां मौजूद ट्रक उद्योग के प्रतिनिधियों के स्वागत में किया।
व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत के साथ गहरे संबंधों का निर्माण करना चाहता है। साथ ही व्हाइट हाउस ने आत्मविश्वास जाहिर करते हुए कहा कि दोनों देश संबंधों का विकास करना जारी रखेंगे।
व्हाइट हाउस ने अमेरिका के एक पूर्व नौसैन्यकर्मी द्वारा कंसास शहर में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए इस घटना को नस्लवाद से प्रेरित बताया है।