भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की बातचीत अधर में लटक गई है। पाकिस्तान ने जहां बातचीत के एजेंडे में कश्मीर को शामिल करने की पूर्वशर्त लगा दी है वहीं भारत ने कहा है कि अभी कश्मीर पर कोई बातचीत नहीं होगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत के टलने के आसार लग रहे हैं क्योंकि दोनों ही पक्ष कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के मुद्दे पर उलझ गए हैं। भारत के सुझाव को दरकिनार करते हुए पाकिस्तान हुर्रियत नेताओं से मुलाकात पर अड़ा है।
श्रीलंकाई जांचकर्ताओं ने कब्र खोद कर मशहूर रग्बी खिलाड़ी का शव निकाला है ताकि उसका फॉरेंसिक परीक्षण किया जा सके। जांचकर्ताओं ने यह कदम इन आरोपों के बीच उठाया गया है कि अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के शासनकाल में उनके बेटे को बचाने के लिए जांच बंद कर दी थी। पुलिस के प्रवक्ता रूवान गुनाशेखरा ने कहा कि रग्बी खिलाड़ी वसीम थाजुद्दीन के शव को दोबारा जांच के लिए कोलंबो के देहीवेला उपनगर में कब्र खोदकर निकाला गया।
हिमाचल प्रदेश एक बार फिर बादल फटने का शिकार बना है। प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार तड़के धरमपुर बस स्टैंड पूरी तरफ डूब गया और चार बसें बह गईं। कम से कम दो मकान ध्वस्त हो गए हैं और कई मकान पानी में डूब गए हैं।
लुईस बर्जर रिश्वत मामले में गिरफ्तारी की आशंका के चलते गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया है। इस मामले में अपराध शाखा कामत से दो बार पूछताछ कर चुकी है।
बालटाल शिविर के पास कल रात बादल फटा था जिससे वहां बने तंबुओं में पानी घुस गया। फिलहाल वहां मौजूद तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ‘निवेश पंजाब’ में सक्रिय भागीदारी के लिए विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया है। उन्होंने घोषणा की है कि पिछले एक साल में राज्य सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं को अनुमति दी है।
यह कोई लंबे चाकुओं वाली रात (नाईट ऑफ लॉन्ग नाईव्ज) नहीं थी। इस बार यह सबको पता था। यूनान के यूरोजोन से बाहर हो जाने को रोकने के लिए एक समाधान निकाल लिया जाएगा, यह और कुछ नहीं सिर्फ एक भोली भाली सोच थी। जैसे ही यूनान के अनियत मार्क्सवादी वित्त मंत्री यानिस वारूफकिस ने अपना पद छोड़ा तो स्टॉक बाजार और मुद्रा विनीमय केंद्र को समझ में ही नहीं आया कि कैसी प्रतिक्रिया दें, राहत मिलने की या घबराहट या गुस्से और खुशी वाली कि सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है।
पंजाब के जिला रोपड़ के गांव बेहरामपुर जिमीदारा और आस पास के गांव के लोगों ने एक स्कूटर सवार व्यक्ति की कथित रूप से एक बस की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में सत्तारूढ़ दल बादल परिवार और बस मालिक के खिलाफ धरना दिया।